लाइव स्टेज शो में एंकर का ऐसा सवाल सुन भोजपुरी गायिका का चढ़ा पारा, गुस्से में सिंगर ने मारने के लिए उठाई चप्पल, VIDEO

Updated:
विज्ञापन

निशा उपाध्याय, फोटो- इंस्टाग्राम

क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी सिंगर के साथ एक लाइव स्टेज शो के दौरान क्या हुआ? एक एंकर ने उनसे ऐसा सवाल पूछ लिया कि माहौल अचानक बिगड़ गया. गुस्से में सिंगर ने आपा खो दिया और हाथ में चप्पल उठा ली.

विज्ञापन

Nisha Upadhyay Video Viral: भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस सिंगर निशा उपाध्याय एक पुराने लेकिन फिर से वायरल हो रहे वीडियो की वजह से चर्चा में हैं. यह घटना किसी नए शो की नहीं है, बल्कि एक पुराने स्टेज प्रोग्राम की क्लिप है जो अब सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल हो रही है. मामला बिहार के सारण जिले में हुए एक स्टेज शो का है. परफॉर्मेंस चल रही थी तभी मंच पर मौजूद एंकर और सिंगर के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई. लाइव परफॉर्मेंस के दौरान माहौल अचानक बिगड़ जाता है और सिंगर गुस्से में आ जाती हैं. आइए आपको पूरी बात बताते हैं.

What Happened During Live Performance: लाइव शो में क्या हुआ?

परफॉर्मेंस के बीच ही मंच पर मौजूद एंकर ने कथित तौर पर सिंगर की फीस और रेट को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. जिसके बाद माहौल अचानक गरम हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि निशा उपाध्याय काफी गुस्से में नजर आ रही हैं और हाथ में चप्पल लिए एंकर की ओर बढ़ती हैं. मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव करते दिखते हैं.

Nisha Upadhyay Statement: निशा उपाध्याय का बयान

विवाद बढ़ने के बाद निशा उपाध्याय ने इंस्टाग्राम पर अपना पक्ष रखा. उन्होंने गुस्से में कहा कि उनके साथ बदतमीजी हुई है और कलाकारों का सम्मान होना चाहिए. उन्होंने घटना का वीडियो अपने इंस्टा पर शेयर कर लिखा था, छोडूंगी नहीं बहुत पिटूंगी सैंडल से मेरे साथ बदतमीजी और करेगा तो. और ऐसा कैसी कलाकार के साथ नहीं होना चाहिए हम हो चाहे और कोई भी.

Who is Nisha Upadhyay: निशा उपाध्याय कौन हैं?

निशा उपाध्याय बिहार के सारण जिले की रहने वाली हैं. वह फिलहाल पटना में रहती हैं. वह भोजपुरी लोक संगीत की जानी-मानी सिंगर, स्टेज परफॉर्मर और एक्ट्रेस हैं. उनके कई गाने जैसे “Le Le Aaaye Coca Cola”, “Navkar Mantra”, “Hasi Hasi Jaan Marela” काफी लोकप्रिय रहे हैं. स्टेज शोज के जरिए उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है. इंस्टा पर उन्हें 227K लोग फॉलो करते हैं.

Who is Anchor Mukesh Ray: जिस एंकर पर निशा हुई नाराज, वह कौन है?

इस वीडियो में जिन एंकर की बात हो रही है, उनका नाम मुकेश राय है. वह बिहार के आरा क्षेत्र में स्टेज शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एंकरिंग के लिए जाने जाते हैं.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola