पेटारी गांव में खसरा के दो मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
पेटारी गांव में खसरा के दो मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

दोनों मरीजों के ब्लड व थ्रोट सैंपल 22 अप्रैल को जांच के लिए भेजे गए थे

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर प्रखंड के पेटारी गांव में खसरा (मीजल्स) के दो मरीजों की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मरीजों के ब्लड व थ्रोट सैंपल 22 अप्रैल को जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. सूचना मिलते ही जिला निगरानी पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार मेडिकल टीम के साथ गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने एवं आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की. इधर, मेडिकल टीम की ओर से गांव में व्यापक सर्वे अभियान चलाया गया. सर्वे के दौरान दो पॉजिटिव मरीजों के अलावा तीन अन्य संभावित मरीजों की पहचान की गयी है. इनमें से एक संदिग्ध मरीज का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए रांची भेजा गया है. स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है. ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि संक्रमण न फैले. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कुछ ग्रामीण उपचार व टीकाकरण से परहेज कर रहे हैं. विभाग द्वारा लगातार लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठक आयोजित कर सहिया एवं साथी सहिया को निर्देश दिया गया कि वे ग्रामीणों को जागरूक करें. ताकि लोग बीमारी की गंभीरता को समझें और समय पर उपचार एवं टीकाकरण करायें. स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में लगातार सक्रिय है.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola