मतदाता पाठशाला में वॉलंटियर्स की भूमिका अहम : सीओ

बैठक करते सीओ देवराज गुप्ता | Prabhat Khabar Network
नारायणपुर में सीओ देवराज गुप्ता ने मतदाता पाठशाला और एसआइआर प्रक्रिया को लेकर वॉलंटियर्स के साथ बैठक की। जानिए क्या है पूरी जानकारी।
नारायणपुरय. प्रखंड सभागार में सोमवार को सीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में एसआइआर को लेकर वॉलंटियर्स की बैठक हुई. कहा कि मंगलवार को सभी बूथों पर मतदाता पाठशाला का आयोजन किया जाएगा. इसके माध्यम से मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा. मतदाताओं को एसआइआर प्रक्रिया और उसके महत्व की विस्तृत जानकारी दी जायेगी. उन्होंने वॉलंटियर्स को निर्देश दिया कि वे पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें. बताया कि जिन मतदाताओं के नाम एसआइआर के दौरान अनमैप्ड पाए गए हैं, उनके मामलों की भी बूथ स्तर पर समीक्षा की जाएगी. मौके पर आजाद अंसारी, अरविंद वर्मा, निरंजन प्रताप सिंह, कुमार प्रवीण, विनय कुमार सहित अन्य थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निकेश कुमार
निकेश कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. जलालगढ़ (पूर्णिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










