64 दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण वितरित
दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण वितरण करते डॉक्टर | Prabhat Khabar Network
नारायणपुर के बीआरसी में आयोजित शिविर में 64 दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल और अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। इससे बच्चों को काफी सुविधा मिलेगी।
नारायणपुर. प्रखंड परिसर स्थित बीआरसी में सोमवार को दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर लगाया गया. शिविर में विभिन्न विद्यालयों से आए कुल 64 दिव्यांग बच्चों के बीच व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, कैलीपर, श्रवण यंत्र (हियरिंग एड), रोलेटर, ब्रेल किट तथा टीएलएम किट आदि सहायक उपकरण वितरित किया गया. बीपीओ अनामिका हांसदा ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने से उनकी शिक्षा सहित दैनिक जीवन की गतिविधियों में काफी सुविधा मिलेगी. शिविर में एलिमको के पी एंड ओ विशेषज्ञ धनंजय मंडल एवं रवि कुमार, डाटा मैन हर्ष कटिहार, ऑडियोलॉजिस्ट जीके सिंह, जिला डाटा ऑपरेटर राजेश कुमार, बीआरसी के अकाउंटेंट दिनेश कुमार, रिसोर्स शिक्षक मो सुल्तान अख्तर, मोनिका माला आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए