बंगाल के पुरुलिया में तृणमूल नेता की जेल यात्रा जारी, सुजॉय–सद्दाम के बाद अब गौरव सिंह और तुषार अवस्थी भी गिरफ्तार

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
गिरफ्तार तृणमूल नेता

गिरफ्तार तृणमूल नेता

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी है. जिला युवा तृणमूल कांग्रेस के नेता गौरव सिंह और तुषार अवस्थी को पुलिस ने विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया है. दोनों को अदालत में पेश किया गया.

विज्ञापन

पुरुलिया से हंसराज सिंह की रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की लगातार हो रही गिरफ्तारियों से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. जिला परिषद के सह-सभाधिपति सुजॉय बनर्जी और तृणमूल नेता सद्दाम हुसैन अंसारी के बाद अब जिला युवा तृणमूल कांग्रेस के नेता गौरव सिंह और तुषार अवस्थी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विभिन्न मामलों में हुए गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात पुरुलिया सदर थाना पुलिस ने दोनों नेताओं को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया. मंगलवार को जब उन्हें जिला अदालत में पेश किया गया, तब अदालत परिसर में मौजूद कुछ लोगों ने "चोर-चोर" के नारे लगाए. पुलिस दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में लेने की मांग अदालत से करेगी.

गौरव सिंह ने पुलिस पर लगाये आरोप

हालांकि, अदालत लाए जाने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में गौरव सिंह ने दावा किया कि उन्हें यह तक नहीं बताया गया है कि आखिर किस कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है. गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार रात सरकारी दस्तावेजों में कथित हेरफेर के मामले में पुरुलिया जिला परिषद के सह-सभाधिपति सुजॉय बनर्जी समेत तृणमूल कांग्रेस के तीन नेताओं को पुंचा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सद्दाम हुसैन अंसारी 10 दिनों की पुलिस हिरासत में

दो दिन की पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद मंगलवार को सुजॉय समेत सभी नेताओं को फिर से जिला अदालत में पेश किया गया. वहीं, तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता सद्दाम हुसैन अंसारी फिलहाल 10 दिनों की पुलिस हिरासत में रघुनाथपुर थाने में है. लगातार हो रही इन गिरफ्तारियों के बाद पुरुलिया की राजनीति गरमा गई है. मामले को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है.

Also Read: तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर


विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola