वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत, दो महिला घायल

Author Umesh kumar|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन
ब्रजपात की चपेट में आने से युवक की मौत, दो महिला घायल

जामताड़ा के दूधकेवड़ा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा

जामताड़ा थाना क्षेत्र के दूधकेवड़ा गांव में मंगलवार को वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिला घायल हो गईं. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. मृतक की पहचान प्रदीप पावरिया (22) के रूप में हुई है. वहीं घायल महिलाओं में सरस्वती मरांडी (24) और बहामुनी हांसदा (33) शामिल हैं. बताया जाता है कि तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली घर पर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी को तत्काल जामताड़ा सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रदीप पावरिया को मृत घोषित कर दिया. वहीं दोनों घायल महिलाओं का इलाज अस्पताल में किया. घटना की सूचना मिलने पर जामताड़ा थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली. पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.


विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola