योगासन प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ बना ओवरऑल चैंपियन

Author Umesh kumar|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

12 बच्चों को सम्मानित करते साइबर डीएसपी व अन्य अतिथि | Prabhat Khabar Network

जामताड़ा में आयोजित जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ स्कूल ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। विभिन्न स्कूलों के 254 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में जिला अंतर विद्यालय एवं क्लब स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों और क्लबों के कुल 254 खिलाड़ियों ने भाग लिया. अंकों के आधार पर सेंट जोसेफ स्कूल ओवरऑल चैंपियन बना. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल उपविजेता, सेंट एंथोनी स्कूल तीसरे, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चौथे, ज्ञान रेनू विद्यानिकेतन पांचवें, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल छठे तथा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सातवें स्थान पर रहा. समापन समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता, साइबर डीएसपी अमित कुमार, समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता, डीएवी प्राचार्य डॉ विजय कुमार, प्रो डॉ प्रीति कुमारी तथा जिला ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष दीपक दुबे ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर जिला योग एसोसिएशन के सचिव रविंद्र कुमार सुमन, निदेशक डॉ भास्कर चांद सहित अन्य थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola