जामताड़ा में साइबर ठगी के खेल का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार.
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते साइबर डीएसपी अमित कुमार | Prabhat Khabar Network
जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ये दूसरे के नाम पर सिम कार्ड लेकर फर्जीवाड़े को अंजाम देते थे. पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल और तीन सिम कार्ड भी बरामद किए हैं.
जामताड़ा : जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने मिहिजाम थाना क्षेत्र के चरकापहाड़ी मोड़ के समीप छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में गठित टीम ने की.
आपके शहर में
मुस्ताक और आमजाद अंसारी गिरफ्तार
साइबर डीएसपी अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुस्ताक अंसारी, ग्राम शहरपुरा, थाना जामताड़ा और मु. आमजाद अंसारी, ग्राम जियाजोरी, थाना मिहिजाम के रूप में हुई है. आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.
दूसरे के नाम पर जारी सिम से साइबर ठगी का आरोप
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी कथित रूप से मोबाइल फोन और दूसरे व्यक्तियों के नाम पर जारी सिम कार्ड फर्जी तरीके से प्राप्त कर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे.
आधी कीमत पर लेते थे गिफ्ट वाउचर
जांच के दौरान यह भी जानकारी सामने आयी है कि आरोपी कुछ साइबर अपराधियों से गिफ्ट वाउचर आधी कीमत पर लेते थे और उन वाउचर के माध्यम से सामान की खरीदारी करते थे.
विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज
मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 54/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं, आईटी एक्ट एवं टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों का साइबर अपराध का कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था.
छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल
छापेमारी टीम में साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल, पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार, पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक हीरालाल महतो सहित रिजर्व गार्ड के पुलिसकर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए