वोटर लिस्ट में नाम-पता गलत:फतेहपुर में लगा SIR शिविर, जमा करें जरूरी दस्तावेज

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते बीडीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network

फतेहपुर प्रखंड में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के तहत डुमरिया पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में मतदाताओं को नाम और पते में सुधार के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा करने का अवसर मिला.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फतेहपुर. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत शनिवार को फतेहपुर प्रखंड के डुमरिया पंचायत भवन में विशेष शिविर लगाया गया. शिविर में मतदाता सूची से संबंधित दावा-आपत्ति के लिए मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज लिये गये. मौके पर बीडीओ सह अंचलाधिकारी प्रेम कुमार दास मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

दावा-आपत्ति की प्रक्रिया की दी गयी जानकारी

शिविर में अधिकारियों एवं कर्मियों ने मतदाताओं को दावा-आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया और इसके लिए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी. प्राप्त कागजातों की जांच करते हुए एसआईआर से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया.

नाम-पता में त्रुटि सुधार के लिए जमा किये कागजात

शिविर में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने मतदाता सूची में नाम, पता और अन्य विवरण से जुड़ी आपत्तियों के निराकरण के लिए आवश्यक कागजात जमा किये. अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए एसआईआर के तहत दावा-आपत्ति की प्रक्रिया महत्वपूर्ण है.

पात्र मतदाता मतदान केंद्र पर कर सकते हैं दावा-आपत्ति

अधिकारियों ने कहा कि पात्र मतदाता अपने संबंधित मतदान केंद्र पर जरूरी दस्तावेजों के साथ दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. एसआईआर के तहत प्राप्त दावों और आपत्तियों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निराकरण किया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola