पर्व की भीड़ में खाकी का पहरा: जामताड़ा के बाजार होंगे चाक-चौबंद

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित एसडीपीओ वसीम रजा व अन्य | Prabhat Khabar Network

आगामी दुर्गापूजा और दीपावली के मद्देनजर जामताड़ा शहर में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. पुलिस और जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के बीच हुई बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा : आगामी दुर्गापूजा एवं दीपावली पर्व को लेकर जामताड़ा शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसीम रजा एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के साथ जामताड़ा जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों की बैठक हुई. इसमें पर्व के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भीड़, व्यापारियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

व्यापारियों ने उठाये सुरक्षा से जुड़े मुद्दे

बैठक में चेंबर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पर्व के दौरान व्यापारियों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखा. उन्होंने बाजार क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं बल की तैनाती की मांग की. साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों और प्रमुख बाजार क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का आग्रह किया.

बाजार और महत्वपूर्ण स्थानों पर रहेगी विशेष निगरानी

चेंबर की मांगों पर एसडीपीओ वसीम रजा ने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम उठाये जायेंगे. बाजार एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जायेगी. भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के साथ असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखी जायेगी.

व्यापारियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता

एसडीपीओ ने कहा कि पर्व के दौरान व्यापारियों एवं आम लोगों की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने चेंबर के पदाधिकारियों से भी पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाकर सहयोग करने की अपील की, ताकि दुर्गापूजा एवं दीपावली शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके.

बैठक में जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नितिन परशुरामका, देव कुमार साव सहित चेंबर के अन्य सदस्य मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola