घटवाल समाज ने चुनी नई टीम... विकास राय को अध्यक्ष की जिम्मेदारी, संगठन की मजबूती पर जोर

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते समाज के लोग | Prabhat Khabar Network

जामताड़ा के ढाकुडीह में घटवाल समाज की अहम बैठक हुई, जिसमें समाज को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई. सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया गया, जिसमें बिकाश राय को अध्यक्ष, अजय राय को सचिव और सूरज राय को मीडिया प्रभारी बनाया गया है. समाज के हित में एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा. जिले के ढाकुडीह (राधामाठ) में घटवाल समाज की समिति गठन को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता मधुसूदन राय ने की. इसमें जिले के विभिन्न गांवों से समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. बैठक में समाज के हित, संगठन को मजबूत करने और सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सर्वसम्मति से गठित की गयी नई समिति

बैठक के दौरान समाज के सदस्यों ने संगठन की मजबूती और समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे तथा आवश्यक सुझाव दिये. चर्चा के बाद उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया गया. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सदस्यों ने तालियों के साथ स्वागत किया.

नई समिति में बिकाश राय को अध्यक्ष, अजय राय को सचिव और सूरज राय को मीडिया प्रभारी बनाया गया. वहीं रवि राय और रामकृष्ण राय को सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गयी.

समाजहित में एकजुट होकर काम करने का निर्णय

समिति के सदस्यों में अजय राय, संतोष राय, रमाकांत राय, रामकिशोर राय, दीपक राय, सुरेश राय, दिवाकर राय, कार्तिक राय, सुभाष राय और सनातन राय शामिल हैं. बैठक में नवनिर्वाचित समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को समाज के हित में सक्रियता के साथ कार्य करने की जिम्मेदारी दी गयी.

मौके पर सहदेव राय (तिलाबानी), राबण राय (नतूनडीह), गुलाब राय, नंदलाल राय (जामबेदिया), कार्तिक राय, हारु राय, पशुपति राय, अजय राय (जुड़िडंगाल), विद्युत राय (तिलाबानी), प्रहलाद राय, मनोहर राय, दिलीप राय, नंदकिशोर राय (बारघरिया), लुसाई राय (रांगामेटिया) सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola