गुरुजनों का सम्मान, मंच पर सांस्कृतिक धमाल... कालाझरिया स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

Updated:
विज्ञापन

कालाझरिया स्कूल में मना शिक्षक दिवस | Prabhat Khabar Network

बिंदापाथर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कालाझरिया में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया.छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों का सम्मान किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बिंदापाथर. गेड़िया शैक्षिक अंचल अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कालाझरिया में शिक्षक दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महान शिक्षाविद एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गयी. इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने डॉ. राधाकृष्णन के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

विद्यार्थियों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की. विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार भी रखे.

शिक्षक विद्यार्थियों को बनाते हैं जिम्मेदार नागरिक

कार्यक्रम में उपस्थित सीआरपी विधान साधु ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं. वे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देकर जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों का सम्मान करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया.

विश्वास और सम्मान से मजबूत होता है शिक्षा का आधार

प्रधानाध्यापक सुजय घोष ने कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी के बीच विश्वास एवं सम्मान का संबंध शिक्षा की नींव को मजबूत करता है. उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

मौके पर शिक्षक रामचंद्र महतो, भास्कर चंद्र महतो, विनंद महतो, मुन्नी कुमारी, जयंती कुमारी, सरस्वती वाहिनी की संयोजिका भानु देवी, रसोइया सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola