मिशन पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी की धूम, दही-हांडी से लेकर राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चे

Updated:
विज्ञापन

मिशन स्कूल में कृष्ण राधा बने बालक बालिका | Prabhat Khabar Network

मिशन पब्लिक स्कूल, फतेहपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया. छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत किया. पेंटिंग, मेहंदी और दही-हांडी प्रतियोगिताएं खास आकर्षण रहीं.

विज्ञापन

फतेहपुर : मिशन पब्लिक स्कूल, फतेहपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी बाल लीलाओं को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पेंटिंग और मेहंदी प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

उत्सव के दौरान पेंटिंग और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक चित्र एवं मेहंदी की सुंदर कलाकृतियां तैयार कीं. वहीं बच्चों ने कान्हा के भजन ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ पर नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण एवं श्रीकृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में नजर आये.

दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता रही. भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से प्रेरित इस आयोजन में बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया. जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों के बीच लड्डू का वितरण भी किया गया.

पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

विद्यालय की ओर से बच्चों को श्रीकृष्ण की बाल कथा से प्रेरणा लेते हुए पौष्टिक भोजन के महत्व के बारे में बताया गया. दूध, दही, माखन और फलों जैसे पौष्टिक आहार के सेवन के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया तथा फास्ट फूड से दूरी बनाने का संदेश दिया गया.

धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बताया

विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola