जामताड़ा में नए वोटरों को जोड़ने की मुहिम तेज, डीसी का साफ निर्देश- कोई पात्र न छूटे

Updated:
विज्ञापन

आलोक कुमार, डीसी | Prabhat Khabar Network

जामताड़ा में नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. 1 अक्टूबर 2026 तक 18 साल के हो रहे सभी पात्र भारतीय नागरिकों को सूची में शामिल करने का निर्देश दिया गया है. 15 सितंबर तक दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

विज्ञापन

जामताड़ा : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत जिले में नए पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया तेज की जाएगी. डीसी आलोक कुमार ने अधिकारियों को 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके अथवा पूरी करने वाले शत-प्रतिशत पात्र भारतीय नागरिकों से प्रपत्र-6 एवं घोषणा पत्र प्राप्त करने का निर्देश दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

15 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 अगस्त से 15 सितंबर तक दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अवधि है. इस दौरान पात्र नागरिक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से प्रपत्र-6 एवं घोषणा पत्र जमा कर सकते हैं. समीक्षा के दौरान डीसी ने ECINET पर प्रपत्र-6 के डिजिटाइजेशन की स्थिति संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहे.

स्कूल-कॉलेजों में चलेगा विशेष अभियान

इसके लिए स्कूलों और कॉलेजों में विशेष अभियान चलाकर पात्र युवाओं को ECINET के माध्यम से आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा. वहीं, गणना प्रपत्र जमा करने के बावजूद प्रारूप मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं होने वाले पात्र नागरिकों को भी चिन्हित कर प्रपत्र-6 एवं घोषणा पत्र भराने का निर्देश दिया गया है.

बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे पहचान

इसके अलावा 25 अगस्त से चल रहे होम टू रॉल अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर ऐसे पात्र नागरिकों की पहचान करेंगे, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है. प्राप्त प्रपत्रों का समय पर डिजिटाइजेशन कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola