पुरी-पटना एक्सप्रेस का बदला लुक, अब LHB कोच के साथ दौड़ेगी ट्रेन
सांकेतिक तस्वीर.
पुरी-पटना एक्सप्रेस अब 18 आधुनिक LHB कोचों के साथ चलेगी. 5-6 सितंबर से लागू, यात्रा अब ज़्यादा आरामदायक और सुविधाजनक होगी. जानें पूरी जानकारी.
संवाददाता, जामताड़ा. यात्रियों की सुविधा और यात्रा की गुणवत्ता में सुधार के लिए रेलवे ने 18405/18406 पुरी-पटना-पुरी एक्सप्रेस के वर्तमान आईसीएफ रेक को एलएचबी रेक में बदलने का निर्णय लिया है. ट्रेन में यह बदलाव 5 सितंबर 2026 से पुरी से और 6 सितंबर 2026 से पटना से प्रभावी होगा.
आपके शहर में
18 एलएचबी कोच से चलेगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार, ट्रेन में कुल 18 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाएंगे. इनमें एक लगेज-कम-जनरेटर कोच, एक लगेज-कम-सीटिंग-कम-दिव्यांगजन कोच, चार शयनयान श्रेणी के कोच, आठ वातानुकूलित 3-टियर, तीन वातानुकूलित 2-टियर तथा एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी-कम-वातानुकूलित 2-टियर कोच शामिल हैं.
यह भी पढ़ें:
सड़क बनी दरिया:24 घंटे से झारखंड-बंगाल का टूटा संपर्क, 50 साल से पुल का इंतजार
यात्रा होगी अधिक आरामदायक और सुविधाजनक
एलएचबी कोच आधुनिक डिजाइन और बेहतर यात्री सुविधाओं से लैस होते हैं. रेलवे का कहना है कि इन कोचों के परिचालन से यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक आराम मिलेगा और यात्रा की गुणवत्ता में सुधार होगा. नए रेक के साथ यात्रियों की यात्रा को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और सुखद बनाने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए