अग्निमित्रा पॉल का जामताड़ा में भव्य स्वागत, बोलीं- दुर्गापूजा में नहीं आने देंगे कोई बाधा

Updated:
विज्ञापन

अग्नि मित्रा पॉल को मां चंचला का तस्वीर भेंट कर सम्मानित करते भाजपा के नेता गण | Prabhat Khabar Network

पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल का जामताड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर उन्होंने दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर आश्वस्त किया कि इसमें कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और स्वागत से अभिभूत होने की बात कही.

विज्ञापन

जामताड़ा: पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल के देवघर जाने के क्रम में गुरुवार को जामताड़ा के मां चंचला चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्वागत से अभिभूत हुईं उपमुख्यमंत्री

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि देवघर जाने के क्रम में जामताड़ा के मां चंचला चौक पर कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए भव्य स्वागत से वह अभिभूत हैं. पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर उन्होंने कहा कि हिंदुओं के बलिदान के कारण भाजपा को बड़ी जीत मिली है. उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा के आयोजन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी और पूरे बंगाल में दुर्गापूजा भव्य एवं धूमधाम से मनाई जाएगी.

नगर अध्यक्ष ने जताया कार्यकर्ताओं का उत्साह

नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है और उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाल रही हैं. उनके जामताड़ा आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा.

जिला महामंत्री ने कहा- कार्यकर्ताओं में आया नया जोश

भाजपा जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने कहा कि अग्निमित्रा पॉल पहली बार जामताड़ा पहुंचीं. उनके स्वागत से कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिला. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत के बाद अब जीत का रथ झारखंड की ओर भी बढ़ेगा.

ये कार्यकर्ता रहे मौजूद

मौके पर जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा, जिला मंत्री आभा आर्या, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंडी चरण दे, चंदन राउत, प्रवीण आनंद मिश्रा, नगर महामंत्री लखिन्द्र सिंह एवं नगर मंत्री ब्रजेश राउत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola