ट्रैक्टर पलटा, नीचे दबे तीन मजदूर; अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

घायल को एंबुलेंस में चढ़ाते जिप सदस्य सुरेंद्र मंडल व अन्य | Prabhat Khabar Network

जामताड़ा के शीतलपुर-बिशनपुर मार्ग पर ट्रैक्टर पलटने से तीन मजदूरों की दबकर मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल चालक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए.

विज्ञापन

जामताड़ा : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शीतलपुर-बिशनपुर मार्ग पर गुरुवार को ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार तीन मजदूर दब गये. हादसे में चालक व्यास महतो (30) की मौत हो गयी, जबकि शीबा बाउरी और कृष्णा बाउरी घायल हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

पलटते ही ट्रैक्टर के नीचे दब गये तीनों मजदूर

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उस पर सवार तीनों मजदूर उसके नीचे दब गये. घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला.

अस्पताल ले जाने के दौरान चालक ने तोड़ा दम

गंभीर रूप से घायल व्यास महतो को पहले टेंपो के माध्यम से मुख्य सड़क तक लाया गया. इसके बाद एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी.

दो घायल मजदूर सदर अस्पताल में भर्ती

हादसे में घायल शीबा बाउरी और कृष्णा बाउरी को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा गया. बताया जा रहा है कि दोनों में से एक के हाथ में गंभीर चोट आयी है, जबकि दूसरे की स्थिति भी चिंताजनक बतायी जा रही है.

जिप सदस्य ने घायलों को अस्पताल भेजने की करायी व्यवस्था

घटना की सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र मंडल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था करायी. उन्होंने बेहतर इलाज के लिए सिविल सर्जन को भी घटना की जानकारी दी.

पुलिस जुटा रही हादसे के कारणों की जानकारी

बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर के मालिक गबड़ा-घोसी गांव के हैं. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola