तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, चाचा-भतीजा गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन

घायल युवक | Prabhat Khabar Network

नारायणपुर के दुलाडीह पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी। गंभीर रूप से घायल चाचा-भतीजे को धनबाद रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

नारायणपुर : नारायणपुर थाना क्षेत्र के दुलाडीह पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान मिरगा गांव निवासी लक्ष्मण तूरी (40) और उनके चाचा लटलू तूरी (62) के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पांडेयडीह जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण तूरी अपने चाचा लटलू तूरी के साथ बाइक से पांडेयडीह की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पांडेयडीह-गिरिडीह मुख्य सड़क पर दुलाडीह पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर

दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया.

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच करते हुए वाहन और चालक की पहचान में जुटी है.



घायल लटलू तुरी, लक्ष्मण तुरी  | Prabhat Khabar Network
घायल लटलू तुरी, लक्ष्मण तुरी | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola