Jamshedpur News : फोर्स की वर्दी पहनकर बंद घरों में करता था चोरी, गुप्त सूचना पर पुलिस ने ऐसे रंगेहाथ धर दबोचा

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 28 May 2026 1:37 AM

विज्ञापन

फोर्स की वर्दी पहनकर बंद घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के एक सदस्य को टेल्को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है, जो नामदा बस्ती का रहने वाला है.

विज्ञापन

टेल्को पुलिस ने 15 लाख के गहने, वर्दी, नकदी और औजार बरामद किये

Jamshedpur News :

फोर्स की वर्दी पहनकर बंद घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के एक सदस्य को टेल्को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है, जो नामदा बस्ती का रहने वाला है. वहीं उसका साथी मो. राजू उर्फ जीवन बनर्जी मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने, 58,130 रुपये नकद, ताला काटने वाला कटर, अन्य औजार तथा फोर्स की वर्दी बरामद की है. मामले की जानकारी सिटी एसपी ललित मीना ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी.

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हिलटॉप स्कूल के पास एक सुनसान मकान के बाहर एक युवक बाइक लेकर खड़ा है और अंदर से कुछ काटने की आवाज आ रही है. सूचना पर टेल्को थाना के पुलिस पदाधिकारी सोहन लाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. जांच के दौरान पुलिस घर के अंदर घुसी तो मो. राजू फरार हो गया, जबकि शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया.सिटी एसपी ललित मीना ने बताया कि गिरोह बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करता था. मंगलवार रात भी दोनों आरोपी चोरी की नीयत से बंद घर में घुसे थे. उन्होंने बताया कि शुभम फोर्स की वर्दी पहनकर कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है. हाल के दिनों में सीतारामडेरा और बिष्टुपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं में भी उसकी संलिप्तता सामने आयी है. पुलिस शुभम को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola