Jamshedpur News : अमन सिंह के घर पर फायरिंग के बाद भिड़े दोनों पक्ष, पथराव
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 28 May 2026 1:38 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में मंगलवार रात हुई हवाई फायरिंग की घटना के बाद बुधवार को दो पक्षों के बीच फिर विवाद हो गया. विवाद के दौरान अमन सिंह और वीर सिंह के परिजनों के बीच जमकर पथराव हुआ,
विज्ञापन
दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Jamshedpur News :
गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में मंगलवार रात हुई हवाई फायरिंग की घटना के बाद बुधवार को दो पक्षों के बीच फिर विवाद हो गया. विवाद के दौरान अमन सिंह और वीर सिंह के परिजनों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें एक घर का एस्बेस्टस क्षतिग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार मंगलवार रात अमन सिंह के घर के बाहर हवाई फायरिंग की गयी थी. इस मामले में अमन सिंह ने वीर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. बुधवार को इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच फिर तनाव बढ़ गया. वीर सिंह की बहन रौशनी कौर ने बताया कि अमन सिंह उनका पड़ोसी है और दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा है. उनका आरोप है कि मंगलवार की फायरिंग मामले में अमन ने उनके भाई वीर सिंह पर झूठा आरोप लगाया है. बुधवार को इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई, जिसके बाद अमन सिंह के परिजनों ने पथराव शुरू कर दिया.वहीं अमन सिंह के परिजनों का कहना है कि विवाद के दौरान रौशनी कौर की ओर से पहले पथराव किया गया था, जिसके बाद उन्होंने विरोध किया. इधर, पुलिस ने अमन सिंह के आवेदन पर वीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. गोलमुरी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










