Jamshedpur News : परसुडीह : किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 28 May 2026 1:41 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह स्थित माखन गली में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना बुधवार तड़के करीब तीन बजे की बतायी जा रही है.
विज्ञापन
गम्हरिया के मलेरिया विभाग में काम करता है आरोपी, चाईबासा के मंझारी का है रहने वाला
Jamshedpur News :
परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह स्थित माखन गली में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना बुधवार तड़के करीब तीन बजे की बतायी जा रही है. सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया. बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुन्ना तान सोय के रूप में हुई है. वह चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में कीताडीह में किराये के मकान में रह रहा था. बताया जाता है कि वह गम्हरिया स्थित मलेरिया विभाग में कार्यरत है.जानकारी के अनुसार आरोपी पीड़िता के पड़ोस में किराये पर रहता था. बुधवार तड़के पीड़िता की छोटी बहन की नींद खुली, तो उसने अपनी बहन के चिल्लाने की आवाज सुनी. इसके बाद उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी. स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह लोगों को चकमा देकर भाग निकला.घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से मामले की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को टाटानगर स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










