Jamshedpur News : बर्मामाइंस : दंपती के बीच विवाद, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 28 May 2026 1:37 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

बर्मामाइंस थानांतर्गत भक्ति नगर की रहने वाली नेहा पांडेय ने अपने पति आलोक नाथ पांडेय, रीना पांडेय और शुभम पांडेय पर गाली-गलौज, मारपीट, मानसिक शोषण और और दहेज प्रताड़ना का केस बर्मामाइंस थाना में दर्ज कराया है.

विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धमकी देने का आरोप

Jamshedpur News :

बर्मामाइंस थानांतर्गत भक्ति नगर की रहने वाली नेहा पांडेय ने अपने पति आलोक नाथ पांडेय, रीना पांडेय और शुभम पांडेय पर गाली-गलौज, मारपीट, मानसिक शोषण और और दहेज प्रताड़ना का केस बर्मामाइंस थाना में दर्ज कराया है. वहीं दूसरी ओर शुभम पांडेय ने भी नेहा पांडेय, नेहा पांडेय के भाई और भतीजे पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है. बर्मामाइंस पुलिस ने दोनों पक्ष के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

इस मामले में बर्मामाइंस थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि घटना 25 मई की है. नेहा की शादी 2022 में हुई थी. शादी के बाद से ही पारिवारिक कलेश होता रहा. नेहा पति के साथ अलग रहना चाहती थी. विवाद के कारण नेहा के पति आलोक लापता भी हो गया था. कुछ दिन के बाद घर से लौटने पर दोनों पक्ष में समझौता कराने की पहल की गयी. लेकिन नेहा ने समझौता नहीं की और मायके लौट गयी. उसके बाद 25 मई को नेहा अपने भाई और भतीजे के साथ घर में घुसी जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola