Jamshedpur News : घर से करता था गांजा की बिक्री, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 28 May 2026 1:40 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
चाकुलिया पुलिस ने घर से गांजा की बिक्री करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसका नाम महेश गगराई है. वह चाकुलिया के वाजपेयी कॉलोनी का रहने वाला है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
चाकुलिया पुलिस ने घर से गांजा की बिक्री करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसका नाम महेश गगराई है. वह चाकुलिया के वाजपेयी कॉलोनी का रहने वाला है. उसके पास से पुलिस ने 336 ग्राम गांजा बरामद किया है. उक्त जानकारी बुधवार को एसएसपी कार्यालय सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने दी. ग्रामीण एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि वाजपेयी कॉलोनी के रहने वाले महेश गगराई नामक युवक गांजा की खरीद-बिक्री कर रहा है. सूचना मिलने के बाद चाकुलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार ने टीम का गठन कर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने उसके घर से गांजा की कई पुड़िया बरामद की. जिसका वजन 336 ग्राम था. महेश ने बताया कि वह किसी व्यक्ति से गांजा खरीद कर लाता है और आसपास के लोगों के बीच पुड़िया बनाकर बेचता है. पुलिस ने पूछताछ के बाद बुधवार को उसे जेल भेज दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










