Jamshedpur News : अरका जैन विश्वविद्यालय ने ट्रैफिक पुलिस को सौंपे 20 नये बैरियर
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 28 May 2026 1:42 AM
विज्ञापन
अरका जैन विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बुधवार को जिला ट्रैफिक पुलिस को 20 नये बैरियर सौंपे. इन बैरियर का निर्माण विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एंड आइटी विभाग की वर्कशॉप में किया गया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
अरका जैन विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बुधवार को जिला ट्रैफिक पुलिस को 20 नये बैरियर सौंपे. इन बैरियर का निर्माण विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एंड आइटी विभाग की वर्कशॉप में किया गया है. खास बात यह है कि सभी बैरियर विभाग के छात्र-छात्राओं ने तैयार किये हैं. विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि जिले की एसपी निधि द्विवेदी की पहल पर यह कदम उठाया गया. स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर राजू ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से बैरियर प्राप्त किये. विश्वविद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जतायी कि इन बैरियरों से जिले की ट्रैफिक पुलिस को यातायात नियंत्रण में सहूलियत मिलेगी. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. अंगद तिवारी, निदेशक सह कुलसचिव डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव, इंजीनियरिंग एंड आइटी विभाग के डीन डॉ. अरविंद पांडेय, असिस्टेंट डीन डॉ. अश्विनी कुमार, सीआइकेएस को-ऑर्डिनेटर डॉ. मनोज पाठक, डॉ. पोम्पी दास सेनगुप्ता समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










