Jamshedpur News : छह माह से लाइसेंस नवीकरण के इंतजार में सदर अस्पताल का ब्लड बैंक

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 28 May 2026 1:40 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

खासमहल स्थित सदर अस्पताल परिसर में संचालित ब्लड बैंक का लाइसेंस नवीकरण पिछले करीब छह माह से लंबित है. इसके कारण अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा है.

विज्ञापन

ब्लड नहीं मिलने से मरीज परेशान, एमजीएम और जमशेदपुर ब्लड बैंक पर बढ़ी निर्भरता

Jamshedpur News :

खासमहल स्थित सदर अस्पताल परिसर में संचालित ब्लड बैंक का लाइसेंस नवीकरण पिछले करीब छह माह से लंबित है. इसके कारण अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. सरकारी प्रक्रिया में देरी और विभागीय लापरवाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार किसी भी ब्लड बैंक के संचालन के लिए वैध लाइसेंस आवश्यक होता है. सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा लाइसेंस नवीकरण के लिए आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक इसकी स्वीकृति नहीं मिल सकी है. इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी हो रही है.

ब्लड के लिए एमजीएम और जमशेदपुर ब्लड बैंक जाना पड़ रहा

सदर अस्पताल से रक्त नहीं मिलने के कारण मरीजों को एमजीएम अस्पताल या जमशेदपुर ब्लड बैंक का सहारा लेना पड़ रहा है. अस्पताल में अधिकतर गरीब तबके के मरीज इलाज के लिए आते हैं. ऐसे में दूसरे अस्पतालों तक जाने में उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है.

अस्पताल कर्मियों के अनुसार सदर अस्पताल में प्रतिदिन आठ से दस यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है. सदर अस्पताल और एमजीएम में मरीजों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है, जबकि जमशेदपुर ब्लड बैंक में प्रोसेसिंग शुल्क देना पड़ता है.

निरीक्षण के बाद दूर की गयी कमियां : सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि ब्लड बैंक के लाइसेंस के लिए केंद्रीय और राज्य ड्रग कंट्रोलर की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां बतायी गयी थीं, जिन्हें दूर कर लिया गया है. इसकी रिपोर्ट स्टेट ड्रग विभाग को भेज दी गयी है. उन्होंने कहा कि जल्द ही ब्लड बैंक का लाइसेंस मिल जाने की उम्मीद है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola