Jamshedpur News : बिष्टुपुर पीएम मॉल के सामने अब सड़क पर नहीं होगी पार्किंग, नया पार्किंग स्थल हो रहा तैयार

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 11 Oct 2025 1:10 AM

विज्ञापन

बिष्टुपुर पीएम मॉल के सामने अब सड़क पर वाहनों की पार्किंग नहीं होगी.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

बिष्टुपुर पीएम मॉल के सामने अब सड़क पर वाहनों की पार्किंग नहीं होगी. बिष्टुपुर वोल्टास मोड़ से आदित्यपुर गोलचक्कर तक मुख्य मार्ग को जल्द ही “नो पार्किंग जोन ” घोषित किया जायेगा. पीएम मॉल मुख्य सड़क की जगह अब दो पहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग पीएम मॉल के गेट संख्या-1 के समीप नये पार्किंग स्थल पर होगी. जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि पीएम मॉल के गेट संख्या-1 के समीप नया पार्किंग स्थल विकसित किया जा रहा है. मुख्य सड़क पर वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाने से बिष्टुपुर से आदित्यपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी. प्रभात खबर ने बिष्टुपुर पीएम मॉल के समीप वाहनों पार्किंग की समस्या से संबंधित खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी.

पीएम मॉल के गेट संख्या-1 के समीप होगी वाहनों की पार्किंग

बिष्टुपुर पीएम मॉल के गेट संख्या-1 के समीप नये पार्किंग स्थल पर शुक्रवार को जमशेदपुर अक्षेस के सिटी मैनेजर ज्योति पुंज और लेखा पदाधिकारी चंद्रगुप्त अशोक वर्धन की देखरेख में जेसीबी की मदद से जमीन समतलीकरण का कार्य शुरू किया गया. लगभग 300 मीटर से ज्यादा क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग होगी. इस दौरान पीएम मॉल के प्रतिनिधि नितेश कुमार को पार्किंग स्थल पर लाइट की सुविधा बहाल करने के निर्देश दिये गये.

मालूम हो कि बिष्टुपुर वोल्टास मोड़ से आदित्यपुर गोलचक्कर तक सड़क की चौड़ाई सामान्यतः 40 फीट से अधिक है, लेकिन पीएम मॉल के पास आते ही सड़क की चौड़ाई सिकुड़कर 15 से 20 फीट रह जाती थी. इसका मुख्य कारण फुटपाथों और सड़कों पर होने वाले वाहनों की पार्किंग थी. अब नये जगह पर वाहनों की पार्किंग से जाम की समस्या से निजात मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola