Jamshedpur News : सीतारामडेरा : कार की टक्कर से वृद्धा समेत तीन जख्मी, हंगामा
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
सीतारामडेरा थानांतर्गत एपेक्स अस्पताल के पास स्थित फूल बस्ती में बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बस्ती की वृद्ध महिला और दो युवक जख्मी हो गये.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
सीतारामडेरा थानांतर्गत एपेक्स अस्पताल के पास स्थित फूल बस्ती में बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बस्ती की वृद्ध महिला और दो युवक जख्मी हो गये. जख्मी होने वालों में मुकबधिर मो. सरफराज, मो. फरहान और वृद्ध महिला शामिल है. इस दौरान बस्ती में घर के बाहर रखे कई सामान को भी क्षतिग्रस्त हो गये. बस्ती के लोगों ने कार को पकड़ने का प्रयास भी किया. लेकिन चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया. घटना को लेकर बस्ती के लोगों ने हंगामा किया और चालक पर कार्रवाई की मांग की.घटना के संबंध में फरहान ने बताया कि शाम के वक्त कुछ लोग घर के बाहर बैठे हुए थे. उसी दौरान साकची की ओर से एक काले रंग की कार तेजी से बस्ती में घुसी और घरों के बाहर रखे कई सामानों को क्षतिग्रस्त करते हुए दो-तीन लोगों को धक्का मार दिया और कार लेकर फरार हो गया. धर-पकड़ के दौरान कार चालक का मोबाइल बस्ती के लोगों के हाथ लग गया. जानकारी के अनुसार भागने के दौरान कार ने एमजीएम गोलचक्कर के पास भी एक स्कूटी सवार को धक्का मार दिया और साकची जेल चौक की ओर फरार हो गया.विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन