टाटा स्टील जू में खत्म होगी बेजुबानों की तन्हाई, अब हिप्पो और उल्लू को भी मिलेगा जीवनसाथी
Published by : Sameer Oraon Updated At : 12 Feb 2026 4:18 PM
उल्लू और हिप्पो को मिलेगा पार्टनर, Pic Credit- Chatgpt AI
Tata Steel Zoological Park: जमशेदपुर के टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अब जानवरों का अकेलापन दूर होगा. CZA के नये निर्देशों के बाद, पार्क प्रशासन अकेले रह रहे हिप्पो और उल्लू के लिए साथी तलाश रहा है. जानें कैसे यह पहल जानवरों के मानसिक तनाव को कम कर उनकी जान बचाएगी.
Tata Steel Zoological Park, जमशेदपुर : चिडियाघरों में रह रहे वन्यजीवों का अकेलापन अब उनके जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है. इसी समस्या को देखते हुए, सेंट्रल जू अथॉरिटी (केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण) ने देशभर के चिड़ियाघरों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किये हैं. निर्देश में कहा गया है कि जानवरों को अकेले रखने के बजाय उनहें जोड़े (नर-मादा) या समूह में रखा जाए, ताकि उनके मानसिक और शारीरिक तनाव को कम किया जा सके. इसी कड़ी में टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क को भी अकेले रहने वाले जानवरों को जोड़े में रखने का निर्देश दिया गया है. जानकारी के अनुसार, फिलहाल टाटा स्टील नॉजिकल पार्क में हिपोपोटामस और उल्लू को छोड़कर अधिकतर जानवर जोड़े या समूह में हैं, पार्क प्रबंधन द्वारा सर्वेक्षण किया जा रहा है कि कहीं कोई अन्य जानवर अकेले तो नहीं रह रहा है. यदि ऐसा पाया जाता है, तो दूसरे चिड़ियाघरों से एक्सचेंज प्रक्रिया के जरिए उनके लिए जोड़ा उपलब्ध कराने की पहल की जायेगी.
चिड़ियाघर के उपनिदेशक क्या बोले
चिड़ियाघर के उपनिदेशक डॉ. नईम अख्तर ने बताया कि फिलहाल बहुत कम जानवर अकेले हैं और लगभग सभी जानवर जोड़े या समूह में रह रहे हैं. बचे हुए जानवरों के लिए भी पार्टनर खोजने की प्रक्रिया जारी है, ताकि उनके व्यवहार और स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़े. दरअसल, केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की रिपोर्ट ने इस मुद्दे को गंभीर रूप से सामने लाया है. रिपोर्ट के अनुसार, 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 के बीच देश के चिड़ियाघरों में 127 वन्यजीवों की मौत हुई. इनमें चिंकारा, काला हिरण, बारहसिंगा, नीलगाय, भारतीय हॉग हिरण और चीतल जैसी प्रजातियां शामिल हैं.
Also Read: सिविल कोर्ट के बाद अब रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस छावनी बना डीसी ऑफिस
35 जानवरों की मौत सदमे की वजह से हुई
रिपोर्ट में बताया गया कि 35 जानवरों की मौत सदमे और 25 जानवरों की मौत शारीरिक वा मानसिक तनाव के कारण हुई. इससे पहले 2023-24 में 148 जानवरों की मौत हुई थी, जिनमें 37 की मौत सदमे और 32 की मौत तनाव के कारण हुई थी. वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, जंगल से अलग होकर कैद में रहने के कारण जानवर मानसिक दबाव झेलते हैं, खासकर काला हिरण और अन्य शाकाहारी प्रजातियां अत्यधिक संवेदनशील होती है. तेज आवाज, अचानक हलचल, कैप्चर मायोपैथी, आपसी संघर्ष और पर्यावरणीय बदलाव उनकी मौत का कारण बन सकते हैं. इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए अब चिड़ियाधरों में जानवरों का अकेलापन खत्म करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.
Also Read: हंटरगंज के बलुरी में चार दिन बाद कुएं से मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










