रामगढ़ में टैक्सी यूनियन की बैठक संपन्न, कई मुद्दों पर हुई चर्चा 

Updated:
विज्ञापन
Ramgarh News

बैठक में शामिल यूनियन के पदाधिकारी, यातायात प्रभारी एवं अन्य सदस्य

Ramgarh News: रामगढ़ में टैक्सी मेंस यूनियन की बैठक में वाहन चालकों की समस्याओं, यातायात व्यवस्था, पार्किंग और मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा हुई. यूनियन ने यात्रियों के हित में फिलहाल किराया नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट 

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में टैक्सी मेंस यूनियन की झंडा चौक स्थित यूनियन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को वाहन चालकों और यूनियन प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता यूनियन के सचिव अरुण कुमार सिन्हा ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यातायात प्रभारी गजेंद्र पांडे मौजूद रहे. 

यात्रियों के हित में नहीं बढ़ाया गया भाड़ा 

बैठक के दौरान यूनियन सचिव अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि होने के बावजूद यूनियन ने यात्री भाड़ा नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि यह फैसला यात्रियों के हित को ध्यान में रखकर लिया गया है. 

छावनी परिषद से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग 

उन्होंने कहा कि वाहन चालक छावनी परिषद को लाखों रुपए पड़ाव शुल्क के रूप में देते हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती है. यूनियन ने वाहन चालकों और यात्रियों के लिए लाइट, पेयजल और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की. 

व्यवस्थित पार्किंग पर दिया गया जोर 

अरुण कुमार सिन्हा ने वाहन चालकों से वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित ढंग से करने की अपील की, जिससे आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. 

यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील 

यातायात प्रभारी गजेंद्र पांडे ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में वाहन चालकों का सहयोग जरूरी है. उन्होंने कहा कि सभी चालक नियमों का पालन करें, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर तरीके से संचालित हो सके. 

बैठक में शामिल लोग 

बैठक में मोदी, मो आदिल, मंटू, दीपक पांडे, सलीम, उलाउद्दीन, पिंटू जायसवाल, विशाल दत्ता, मुन्ना करमाली, साहिल राज, विशाल कुमार राज, मो इसराईल, प्रदीप कुमार, सोनी, दिलीप कुमार केसरी, राजेश, विक्रम रवानी, भुनेश्वर राज, दीपक कुमार, राजकुमार सिंह और नागेश्वर महतो सहित कई लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: रजरप्पा मंदिर का बदलेगा स्वरूप: 80 करोड़ रुपये का मास्टर प्लान तैयार, झारखंड हाईकोर्ट ने दिया निर्देश

यह भी पढ़ें: Hazaribagh: 24 घंटे में 4 मौत पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में हंगामा, डीसी ने बैठाई जांच कमिटी

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola