ट्रक की टक्कर में महिला की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, आधे घंटे तक जाम रहा एनएच-23

Updated:
विज्ञापन

सड़क जाम को हटाती पुलिस | Prabhat Khabar Network

रामगढ़-बोकारो मार्ग पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने एनएच-23 जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन

चितरपुर : रामगढ़-बोकारो मार्ग स्थित सोंढ़ के समीप ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार महिला की मौत के बाद गुरुवार को परिजनों और लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से गांव ले जाने के दौरान लोगों ने घटनास्थल के समीप एनएच-23 जाम कर मुआवजा तथा ट्रक चालक व वाहन मालिक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और आवागमन बाधित रहा. ज्ञात हो कि बुधवार रात ट्रक (जेएच-02बीएक्स-2173) की टक्कर से ऑटो (जेएच-24ई-9427) दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

हादसे में गोला थाना क्षेत्र के कोइया गांव निवासी आमना खातून की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. वहीं उनकी दस वर्षीय नातिन साइमा कौसर का हाथ टूट गया तथा पांच वर्षीय पोती आयत परवीन के सिर में गंभीर चोटें आयी. दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही चितरपुर अंचलाधिकारी दीपक मिंज, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, अवर निरीक्षक रंजीत महतो एवं मो. इकबाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता कर उचित कार्रवाई एवं हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. तत्पश्चात लगभग आधे घंटे के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola