गिद्दी गोलीकांड में राहुल दुबे गिरोह के दो गुर्गों ने कबूली संलिप्तता

Updated:
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार दोनों अपराधी | Prabhat Khabar Network

गिद्दी गोलीबारी मामले में गिरफ्तार राहुल दुबे गिरोह के दो अपराधियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस ने दोनों को हजारीबाग जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

गिद्दी (रामगढ़): पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार राहुल दुबे गिरोह के दो गुर्गों ने गिद्दी में पिछले माह हुई गोलीबारी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण राज खोले हैं. इलाज के बाद शनिवार को सदर अस्पताल से छुट्टी मिलने पर पतरातू निवासी बादल कुमार और रसदा निवासी मोहित कुमार उर्फ पीटर को हजारीबाग जेल भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुठभेड़ में दोनों के पैर में लगी थी गोली

22 अगस्त को गिद्दी में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी थी. गिद्दी थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि राहुल दुबे के कहने पर 25 जुलाई को गिद्दी परियोजना की क्रशर मशीन के पास गोलीबारी की गयी थी.

दो अपराधियों ने की थी रेकी

थाना प्रभारी के अनुसार, गोलीबारी की घटना को अंजाम देने से पहले दो अपराधियों ने गिद्दी क्षेत्र में रेकी की थी. घटना में शामिल अपराधियों को छह-छह हजार रुपये मिले थे. खलासी नयन कुमार उर्फ करण के दोनों पैरों में पतरातू निवासी बादल कुमार ने गोली मारी थी. इसके बाद सभी अपराधी वहां से पतरातू चले गए थे.

ये भी पढ़ें- विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस मेंस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा, गिरफ्तारी की मांग

मुठभेड़ में बरामद बाइक से खुला राज

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अपराधियों के पास से एक बाइक बरामद की थी. थाना प्रभारी के अनुसार, यही बाइक 25 जुलाई की गिद्दी गोलीबारी की घटना में भी इस्तेमाल की गयी थी. पुलिस बाइक की जांच कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि 22 अगस्त को मुठभेड़ की घटना वाले दिन भी अपराधियों ने गिद्दी में गोलीबारी करने और पर्चा फेंकने की योजना बनायी थी. पुलिस की कार्रवाई से उनकी योजना विफल हो गई.

ये भी पढ़ें- जंगली हाथियों का उत्पात, कई घरों की बाउंड्री, दीवार और शटर क्षतिग्रस्त; फसलों को भी रौंदा

मोहित पर पहले से दर्ज हैं चार मामले

गिरफ्तार अपराधी मोहित कुमार उर्फ पीटर का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है. उसके खिलाफ बासल थाना में तीन और रांची के रातू थाना में एक मामला दर्ज है. इनमें चोरी, डकैती और मारपीट से संबंधित मामले शामिल हैं.

फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी

गिद्दी थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में शामिल फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि गिद्दी क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola