पारसनाथ पहाड़ पर दावे को लेकर मारांग बुरू बचाओ संघर्ष मोर्चा ने जताई आपत्ति

Updated:
विज्ञापन

पारसनाथ पहाड़ को लेकर विश्व जैन संगठन के दावे पर मारांग बुरू बचाओ संघर्ष मोर्चा ने कड़ी आपत्ति जताई है. जानिए आदिवासी समाज का क्या है पूरा पक्ष और मांग.

विज्ञापन

मांडू (रामगढ़): विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष संजय जैन द्वारा सम्पूर्ण पारसनाथ पहाड़ पर दावा किए जाने और केंद्र और राज्य सरकार से संरक्षण की मांग पर मारांग बुरू बचाओ संघर्ष मोर्चा ने कड़ी आपत्ति जताई है. मोर्चा के अध्यक्ष फागू बेसरा ने कहा कि सम्पूर्ण पारसनाथ पहाड़ संथाल आदिवासी समाज का पवित्र धार्मिक स्थल ‘मरांग बुरु’ है. यहां सदियों से आदिवासी समाज के प्रथागत धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकार कायम हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

पहाड़ पर धार्मिक स्थलों और बस्तियों का दिया हवाला

फागू बेसरा ने कहा कि पारसनाथ पहाड़ की चोटी पर मरांग बुरु जुग जाहेर थान और तलहटी में दिसोम मांझी थान स्थित हैं. क्षेत्र में आदिवासी समाज के 24 टोले, मांझी-प्रधान व्यवस्था और सात सरकारी विद्यालय भी संचालित हैं. मोर्चा का दावा है कि न्यायालयों ने संथाल समाज के प्रथागत अधिकारों को मान्यता दी है.

ये भी पढ़ें- विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस मेंस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा, गिरफ्तारी की मांग

0.86 डिसमिल भूमि तक सीमित है पूजा का अधिकार : मोर्चा

फागू बेसरा ने कहा कि जैन समुदाय को न्यायालय द्वारा जिस 0.86 डिसमिल भूमि पर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना का अधिकार मिला है, वह अपने दायरे में है. हालांकि, उनके अनुसार इस आधार पर पूरे पारसनाथ पहाड़ पर दावा स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि धन-बल के प्रभाव का इस्तेमाल कर आदिवासी समाज को उसके प्रथागत अधिकारों से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है. मोर्चा ने कहा कि आदिवासी समाज के धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकारों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी.

केंद्र और राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग

मोर्चा ने बताया कि मामले को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के अलावा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, नई दिल्ली में भी शिकायत दर्ज कराई गयी है. मोर्चा ने सरकार से एकतरफा आदेशों की समीक्षा करने तथा आदिवासी समाज के धार्मिक, सांस्कृतिक और प्रथागत अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र पहल नहीं की गयी, तो लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से व्यापक आंदोलन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Rain Alert: 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रांची समेत 5 में ऑरेंज अलर्ट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola