राखी बंधवाकर लौट रहे स्कूटी सवार युवक दुर्घटनाग्रस्त, बच्चे समेत तीन घायल
अस्पताल में इलाजरत युवक| Prabhat Khabar Network
मांडू थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक बच्चा और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर किया गया है.
फिरोज की रिपोर्ट
आपके शहर में
मांडू (रामगढ़): मांडू थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए. दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे की एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तीनों को रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
ये भी पढ़ें- पारसनाथ पहाड़ पर दावे को लेकर मारांग बुरू बचाओ संघर्ष मोर्चा ने जताई आपत्ति
बताया गया कि संजय उरांव, पिता लच्चू उरांव, रांची के ओरमांझी से अपनी बहन के घर राखी बंधवाने के लिए चरही तापिन आया था. राखी बंधवाकर लौटने के दौरान उसकी स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में संजय उरांव के साथ संजू देवी और आठ वर्षीय रियांश उरांव भी घायल हो गये. दुर्घटना में तीनों को चोटें आईं.
घटना की सूचना मिलने के बाद नेशनल हाईवे एंबुलेंस की मदद से घायलों को मांडू सीएचसी पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए