सोसोकला उच्च विद्यालय को जल्द मिलेगा प्लस टू दर्जा

फोटो फाइल : 15गोला,02- शिलान्यास करती विधायक | Prabhat Khabar Network
गोला प्रखंड के सोसोकला उच्च विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष का शिलान्यास हुआ। विधायक ममता देवी ने जल्द ही स्कूल को प्लस टू का दर्जा दिलाने का वादा किया है।
गोला. गोला प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय सोसोकला एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय ऊपरबरगा में बुधवार को अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य के शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है. विद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं. अतिरिक्त कमरों का निर्माण डीएमएफटी फंड के तहत कराया जायेगा. विधायक ममता देवी ने कहा कि विद्यालय को बहुत जल्द प्लस टू का दर्जा दिलाया जायेगा. विद्यालय में अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा. प्लस टू उच्च विद्यालय, सोसोकला में विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से विधायक को मांग पत्र सौंपा गया. मंच संचालन हसन इमाम ने किया. मौके पर अमित महतो, संतोष सोनी, मनोज कुमार कोटवार, कपलेश्वर महतो, हरिबोल महतो, अशोक, लाइक आलम, तस्लीम अहमद, नारायण राम, नागेश्वर महतो, उल्फत हुसैन, जमाल अंसारी, बदरुद्दीन अहमद, विजय महतो मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










