Jamshedpur News : आदिवासी संगठनों का प्रतिनिधिमंडल कोल्हान विवि प्रशासन से मिला

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 16 May 2026 1:45 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

संताली भाषा और शिक्षा के अधिकारों को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन से मुलाकात की.

विज्ञापन

संताली भाषा का सिलेबस व प्रश्न पत्र ओलचिकी लिपि में ही तैयार करने की मांग

Jamshedpur News :

संताली भाषा और शिक्षा के अधिकारों को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन से मुलाकात की. ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन, आसेका (झारखंड), फोरम फॉर संताली लैंग्वेज और ऑल संताल इंटेलेक्चुअल एसोसिएशन के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति की अनुपस्थिति में उनके सचिव को एक सूत्री मांगपत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल की मुख्य मांग है कि संताली भाषा का संपूर्ण सिलेबस (पाठ्यक्रम) और प्रश्न पत्र अनिवार्य रूप से ओलचिकी लिपि में ही तैयार किये जायें.

इस विषय पर प्रतिनिधिमंडल ने कोल्हान विश्वविद्यालय के डीन डॉ. तपन कुमार के साथ विस्तृत चर्चा की. डीन ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में संताली के प्रश्न पत्र ओलचिकी लिपि में ही प्रकाशित किये जायेंगे. प्रतिनिधिमंडल में प्रो. लखाई बास्के, प्रो. बाबूराम सोरेन, आसेका के महासचिव शंकर सोरेन और संताली राइटर्स एसोसिएशन के सहायक महासचिव मानसिंह मांझी उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola