बदलते मौसम में कहीं खो न जाए चेहरे का निखार, हर सीजन में स्किन को ग्लोइंग रखने के लिए अपनाएं ये 6 ब्यूटी टिप्स
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 15 May 2026 5:44 PM
हर मौसम में अपनी स्किन को हेल्दी और खूबसूरत कैसे रखें? Ai image
Beauty Tips: मौसम बदलते ही अगर आपकी स्किन भी कभी ड्राई, कभी ऑयली तो कभी पिंपल्स से भर जाती है, तो अब सावधान होने की जरूरत है. छोटी-छोटी गलतियां आपकी नेचुरल ग्लो को धीरे-धीरे कम कर सकती हैं. ऐसे में इस आर्टिकल में बताए गए आसान सीजनल स्किनकेयर टिप्स आपकी स्किन को हर मौसम में हेल्दी, सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करेंगे.
Beauty Tips: जैसे ही मौसम बदलता है इसका सबसे पहला असर हमारे चेहरे और स्किन पर दिखाई देना शुरू हो जाता है. कभी स्किन काफी ज्यादा ड्राई और बेजान हो जाती है, तो कभी चेहरे पर ढेर सारे पिंपल्स निकल आते हैं और रैशेज की प्रॉब्लम भी बढ़ जाती है. अक्सर लोग इसे बदलते हुए मौसम का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर आप सही समय पर अपने चेहरे और स्किन की सही से केयर नहीं करते हैं तो देखते ही देखते ग्लो कम होने लग जाती है. ऐसे में आज की यह आर्टिकल हर उस इंसान के काम की होने वाली है जो हर बदलते हुए मौसम में स्किन से जुड़ी अलग-अलग प्रॉब्लम्स से जूझते रहते हैं. आज हम आपको कुछ आसान सीजनल स्किनकेयर टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनी डेली रूटीन में शामिल करके आप अपनी स्किन को किसी भी मौसम में काफी आसानी से हेल्दी और ग्लोइंग बनाकर रख सकेंगे.
मौसम के अनुसार बदलें अपनी स्किन केयर रूटीन
हर मौसम में आपकी स्किन की जरूरतें बिलकुल ही अलग होती हैं. गर्मियों के इन दोनों में आपकी स्किन से ज्यादा पसीना बहता है और वह बार-बार ऑयली भी बनती रहती है. वहीं, सर्दियों के दिनों में आपकी स्किन हद से ज्यादा ड्राई हो जाती है. यह एक बड़ी वजह है कि आपको एक ही स्किनकेयर रूटीन को पूरे साल फॉलो नहीं करना चाहिए. बदलते हुए मौसम के साथ अपने फेसवॉश, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन को भी बदलते रहें. ऐसा करने से आपकी स्किन बैलेंस्ड रहने लगती है और डैमेज भी कम होता है.
यह भी पढ़ें: इन 5 तरीकों से आपकी खूबसूरती निखार सकता है गुलाब जल, जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका
स्किन को हमेशा रखें हाइड्रेटेड
मौसम चाहे गर्मियों का हो या फिर सर्दियों का, आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपनी स्किन को हाइड्रेटेड रखना शुरू कर दें. अगर शरीर में पानी की कमी होगी तो आपकी स्किन भी काफी ज्यादा ड्राई और बेजान दिखाई देने लग जाएगी. ऐसा न हो इसलिए दिनभर के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहे. जब आप सही मात्रा में पानी पीते रहते हैं तो आपकी स्किन अंदर से हेल्दी रहने लगती है. अपनी स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप नारिल पानी, फ्रेश फलों का जूस और हरी सब्जियों को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं. ये सभी चीजें आपकी स्किन को एक नेचुरल ग्लो दिलाने में मदद करती हैं.
मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें
कुछ लोगों का यह मानना होता है कि मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल सिर्फ सर्दियों के दिनों में ही किया जाता है, जबकि ऐसा सोचना बिलकुल भी सही नहीं है. गर्मियों के इन दिनों में भी आपको अपने चेहरे पर एक लाइट और ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. वहीं, सर्दियों के दिनों के लिए गाढ़े और डीप मॉइस्चर देने वाले क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए. एक सही मॉइस्चराइजर स्किन को सॉफ्ट बनाये रखने में मदद करता है और ड्राइनेस की प्रॉब्लम को जड़ से खत्म करता है.
सनस्क्रीन हर मौसम में जरूरी
अगर आप उन लोगों में से हैं जो अपनी स्किन पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल सीर्फ गर्मियों के दिनों में ही करते हैं तो आपको अपनी इस आदत को बदल लेना चाहिए. सूर्य की हानिकारक किरणें आपकी स्किन को हर मौसम में नुकसान पहुंचा सकती है. जब भी आप घर से बाहर निकलें एक ज्यादा एसपीएफ रेटिंग वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल अपने चेहरे पर जरूर करें. यह छोटी सी चीज आपकी स्किन को टैनिंग, पिग्मेंटेशन और समय से पहले चेहरे पर दिखने वाले रिंकल्स से बचाकर रखेगी.
यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही चेहरे पर दिखेगा नैचुरल ग्लो, रात को सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम
डाइट का रखें खास ख्याल
अगर आप अपनी स्किन को खूबसूरत बनाकर रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ बाहर से ही नहीं, बल्कि अंदर से भी उसका ख्याल रखना शुरू कर देना चाहिए. सबसे पहले आपको अपनी डाइट में सही चीजों को शामिल करना शुरू कर देना चाहिए. इसके अलावा काफी ज्यादा फ्राइड और जंक फूड्स को खाने से भी बचना चाहिए. इस तरह की चीजें आपकी स्किन को ऑयली बनाती हैं और साथ ही पिंपल्स की प्रॉब्लम को बढ़ा देती हैं. इससे बचने के लिए आपको अपनी डाइट में फलों, ड्राई फ्रूट्स और विटामिन्स से लोडेड चीजों को शामिल करना शुरू कर देना चाहिए.
स्ट्रेस और नींद का भी पड़ता है असर
जब आप सही से अपनी नींद को पूरा नहीं करते हैं या फिर ज्यादा स्ट्रेस लेने लगते हैं, तो इसका सीधा असर आपके चेहरे पर दिखाई देने लगता है. ऐसा करने से आपकी स्किन थकी हुई दिखाई देने लगती है और साथ ही बेजान भी लगने लगती है. कोशिश करें कि हर दिन कम से कक 7 से 8 घंटे की नींद जरूर पूरा करें. इसके अलावा जितना हो सके स्ट्रेस से भी दूरी बना लें. आपकी स्किन को हेल्दी और खूबसूरत रखने के लिए यह और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. जब आप अपनी स्किन का हर मौसम में सही से ख्याल रखते हैं तो आपकी स्किन ज्यादा हेल्दी, फ्रेश और ग्लोइंग बनी रहती है.
यह भी पढ़ें: सिर्फ पेट ही नहीं, स्किन और बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है पपीता, जानिए इसके अन्य फायदे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










