सुबह उठते ही चेहरे पर दिखेगा नैचुरल ग्लो, रात को सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम

रात को सोने से पहले स्किन की देखभाल कैसे करें AI image
Beauty Tips: अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी स्किन बिना ज्यादा मेहनत के हमेशा फ्रेश, सॉफ्ट और चमकदार दिखे, तो रात के समय अपनाई गई कुछ आसान आदतें आपके काफी काम आ सकती हैं. ये छोटी-छोटी स्किनकेयर टिप्स आपकी स्किन को अंदर से हेल्दी रखने में मदद करती हैं और चेहरे की नैचुरल ग्लो को लंबे समय तक बनाए रखती हैं.
Beauty Tips: आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने चेहरे और स्किन का ख्याल सही से रख ही नहीं पा रहे हैं. हर समय धूल-मिट्टी और पॉल्यूशन में रहने का सीधा असर हमारे चेहरे पर ही पड़ता है. पूरे दिन थकने के बाद अगर आप रात को सोने से पहले अपनी स्किन की देखभाल सही से नहीं करते हैं, तो कुछ ही समय में आपकी स्किन पूरी तरह से डैमेज और बेजान लग सकती है. वहीं, जब आप कुछ छोटी-छोटी आदतों को अपनी नाईट टाइम रूटीन में शामिल कर लेते हैं तो आपकी स्किन लंबे समय तह हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं आदतों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको हर रात सोने से पहले जरूर अपनाना चाहिए. इन आदतों को जब आप अपनाते हैं तो आपकी स्किन नैचुरली ही काफी ज्यादा ग्लोइंग और फ्रेश बनी रहती है.
सोने से पहले चेहरे की करें सफाई
कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे रात को सोने से पहले अपने चेहरे को भी नहीं धोते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपकी स्किन पर जमी गंदगी और ऑयल्स पोर्स को बंद कर देते हैं. बार-बार ऐसा होते रहने से आपके चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं और डलनेस की प्रॉब्लम भी बढ़ जाती है. आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि रात को सोने से पहले आप एक फेसवॉश या फिर माइल्ड क्लींजर से अपने चेहरे की सफाई जरूर करें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपकी स्किन को बेहतर तरीके से सांस लेने का मौका मिलता है और अगली सुबह आपकी स्किन ज्याद फ्रेश नजर आने लगती है.
यह भी पढ़ें: सिर्फ पेट ही नहीं, स्किन और बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है पपीता, जानिए इसके अन्य फायदे
मेकअप हटाना बिल्कुल न भूलें
अगर आप मेकअप करना पसंद करती हैं, तो आपको उसे रात को हटाए बिना सोने की कभी गलती नहीं करनी चाहिए. जब आप मेकअप लगाकर ही रात को सो जाते हैं तो स्किन में मौजदू पोर्स बंद हो जाते हैं और इससे स्किन की क्वालिटी भी खराब होने लग जाती है. मेकअप को हटाने के लिए आप माइसेलर वॉटर, मेकअप रिमूवर और नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. जब मेकअप पूरी तरह से हट जाए, तो चेहरे को अच्छी तरह से गुनगुने पानी से धो लें.
स्किन को रखें मॉइस्चराइज्ड
आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप रात को सोने से पहले अपनी स्किन को अच्छे से मॉइस्चराइज करें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपकी स्किन में मॉइस्चर लॉक हो जाती है और आपको ड्राइनेस की प्रॉब्लम भी नहीं होती है. अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए एक लाइट मॉइस्चराइजर अपने लिए चुन लें. आप अगर चाहें तो एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह आपकी स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है और अगली सुबह आपकी स्किन ज्यादा सॉफ्ट और ग्लोइंग भी दिखने लगती है.
यह भी पढ़ें: सफेद बाल छिपाने के लिए अब पार्लर जाने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं ये नेचुरल हेयर डाई और पाएं काले-खूबसूरत बाल
आंखों और होंठों की भी करें देखभाल
आपके लिए सिर्फ अपने चेहरे का ही नहीं, बल्कि आंखों और होंठों की भी सही से देखभाल करना जरूरी हो जाता है. जब आप रात को ज्यादा देर तक जागकर मोबाइल चलाते रहते हैं, तो आपकी नींद पूरी नहीं होती है और साथ ही आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स भी दिखने लग जाते हैं. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए रात को सोने से पहले अपने आंखों के आसपास लाइट आई क्रीम या फिर आलमंड ऑयल जरूर लगाएं. वहीं, अपने होंठों पर लिपबाम का इस्तेमाल करना भी न भूलें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके होंठ सॉफ्ट रहते हैं और वे फटते भी नहीं हैं.
नींद पूरी करना भी है जरूरी
अगर आप अपनी स्किन को खूबसूरत और हेल्दी बनाकर रखना चाहते हैं, तो इसके लिए सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ही नहीं, बल्कि अपनी नींद भी पूरा करना आपके लिए जरूरी हो जाता है. आपको हर रात कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए. अगर आप अपनी नींद पूरी नहीं करते हैं तो इसका सीधा असर आपके चेहरे पर ही देखने को मिलता है. रात को जिस समय आप सो रहे होते हैं, आपकी स्किन उस समय खुद को रिपेयर कर रही होती है. जब यह प्रोसेस सही से होता है तो अगली सुबह आपकी स्किन नैचुरली हेल्दी और ग्लोइंग दिखने लगती है.
यह भी पढ़ें: किचन में मौजूद इन चीजों से घर पर ही तैयार करें हेयर ग्रोथ ऑयल, जानें बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










