किचन में मौजूद इन चीजों से घर पर ही तैयार करें हेयर ग्रोथ ऑयल, जानें बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 14 Apr 2026 10:35 PM

विज्ञापन

घर पर हेयर ग्रोथ ऑयल बनाने का तरीका Ai image

DIY Hair Growth Oil: घर पर बना यह तेल आपके बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और हेयर फॉल को कम करने में मदद करता है. इसमें मौजूद नेचुरल एलिमेंट्स स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं, जिससे नए बाल उगने में मदद मिलती है. साथ ही यह बालों को शाइनी और सॉफ्ट भी बनाता है.

विज्ञापन

DIY Hair Growth Oil: आज के समय में बालों से जुड़ी प्रॉब्लम्स होना एक आम बात बनकर रह गयी है. समय से पहले बालों का झड़ना और उनका पतला होना कुछ ऐसे प्रॉब्लम्स हैं जिनसे लगभग हर कोई ही जूझ रहा है. जब बालों से जुड़ी कोई प्रॉब्लम होती है तो हम महंगे शैंपू और केमिकल्स से लोडेड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. शुरूआती दौर में ये चीजें असर दिखा तो सकती हैं, लेकिन लंबे समय तक अगर इनका इस्तेमाल किया जाता रहे, तो ये आपके बालों को डैमेज भी कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल नैचुरली लंबे, घने और स्ट्रॉन्ग बने रहें, तो घर पर बना यह DIY हेयर ग्रोथ ऑयल आपके लिए एक बेहतरीन उपाय साबित हो सकता है. यह ऑयल पूरी तरह से नेचुरल होता है और जब आप इसका इस्तेमाल करना शुरू करते हैं, तो बालों की जड़ों को गहराई से न्यूटिशन मिलता है और वे मजबूत भी बनते हैं. ऐसा होने की वजह से बालों की ग्रोथ धीरे-धीरे बेहतर होने लगती है.

हेयर ग्रोथ ऑयल बनाने के लिए जरूरी सामग्री

अगर आप इस हेयर ग्रोथ ऑयल को घर पर बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ज्यादा महंगी चीजों की जरूरत नहीं पड़ती है. यह ऑयल घर पर ही मौजूद कुछ चीजों से आसानी से बनकर तैयार हो जाता है. इसके लिए आपको नारियल तेल, आल्मंड ऑयल, कैस्टर ऑयल, करी पत्ते, मेथी के दाने और प्याज के रस की जरूरत पड़ती है. ये सभी चीजें बालों की ग्रोथ बढ़ाने में ही नहीं उन्हें झड़ने से रोकने में भी काफी मदद करती हैं.

यह भी पढ़ें: उलझे और रूखे बालों से हैं परेशान? महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ें, घर पर बनाएं फ्रिज कंट्रोल हेयर सीरम

हेयर ग्रोथ ऑयल बनाने का तरीका

इस हेयर ग्रोथ ऑयल को घर पर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 4 से 5 चम्मच नारियल का तेल लें. अब इसमें 1 चम्मच कैस्टर ऑयल और 1 चम्मच आल्मंड ऑयल मिक्स करें। इसके बाद इसमें 1 मुट्ठी करी पत्ते और 1 चम्मच मेथी के दानों को दाल देना है. अब इन चीजों को धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट हल्का गर्म करें, ताकि सभी चीजों में मौजूद न्यूट्रिएंट्स ऑयल में अच्छे तरह से मिक्स हो जाए. इसके बाद गैस को बंद कर दें और तेल को ठंडा होने के लिए छोड़ दें. जब यह ऑयल अच्छी तरह से ठंडा हो जाए, तो इसमें 1 से 2 चम्मच प्याज का रस मिला लें. आप अगर चाहें तो इसे अच्छे से छानकर एक साफ कांच की बोतल में स्टोर कर सकते हैं.

इस्तेमाल करने का सही तरीका

घर पर बने इस हेयर ग्रोथ ऑयल को आपको हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. इसके बाद हल्के हाथों से स्कैल्प की अच्छे से मसाज भी कर लें ताकि ये आपके बालों की जड़ों तक अच्छे से पहुंच जाए. आपको इसे अपने बालों पर कम से कम 2 घंटों के लिए जरूर लगाकर रखना है. इसके बाद एक माइल्ड शैंपू की मदद से अपने बालों को अच्छे से धो लें. अगर आप बेहतर रिजल्ट चाहते हैं, तो इस ऑयल को रातभर बालों पर लगा रहने दें और सुबह अच्छी तरह से धो लें.

यह भी पढ़ें: इन हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल गलत तरीके से तो नहीं कर रहे हैं आप? बालों को हो सकता है भारी नुकसान

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola