उलझे और रूखे बालों से हैं परेशान? महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ें, घर पर बनाएं फ्रिज कंट्रोल हेयर सीरम

Updated at : 12 Apr 2026 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
DIy hair serum

घर पर हेयर सीरम बनाने का तरीका AI image

DIY Hair Serum: अगर आप भी फ्रिजी और अनमैनेजेबल बालों से परेशान हैं, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और नेचुरल चीजों की मदद से आप घर पर ही ऐसा कमाल का हेयर सीरम तैयार कर सकते हैं, जो आपके बालों को स्मूद, शाइनी और खूबसूरत बनाए रखने में आपकी मदद करेगा.

विज्ञापन

DIY Hair Serum: क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप सुबह सोकर उठे हों और आपको अपने बाल काफी ज्यादा उलझे हुए, रूखे और बेजान नजर आने लगे हों? ऐसे में जब आप अपने बालों को कंघी करने जाते हैं, तो वे बार-बार फंसने लगते हैं और उन्हें सही से स्टाइल कर पाना एक चुनौती बनकर रह जाता है. जब ऐसा होता है, तो आप परेशान होकर इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए महंगे हेयर सीरम का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. बता दें अगर आप अपने फ्रिजी बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. आप घर पर ही मौजूद कुछ नेचुरल चीजों से एक बेस्ट क्वालिटी का हेयर सीरम तैयार कर सकते हैं. जब आप इस DIY हेयर सीरम का इस्तेमाल करना शुरू करेंगे तो आपके बाल पहले की तुलना में ज्यादा स्मूद, शाइनी और फ्रिज-फ्री बने रहेंगे और वह भी बिना किसी साइड इफेक्ट के डर के. तो चलिए इस हेयर सीरम को बनाने का तरीका जानते हैं.

घर पर हेयर सीरम बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 चम्मच कोकोनट ऑयल
  • 1 चम्मच आल्मंड ऑयल
  • 5 से 6 बूंदें विटामिन E ऑयल
  • 2 से 3 बूंदें लैवेंडर या फिर आपका कोई भी फेवरेट एसेंशियल ऑयल

घर पर हेयर सीरम बनाने का तरीका

घर पर हेयर सीरम बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ बाउल अपने पास रख लें. इसके बाद इसमें गार्डन से तोडा हुआ फ्रेश एलोवेरा जेल डालें. अब इसमें कोकोनट ऑयल और आल्मंड ऑयल को अच्छी तरह से मिक्स करें. इसके बाद आपको विटामिन-E के कैप्सूल को काटकर उससे निकलने वाले ऑयल को भी इसमें मिला देना है. लास्ट में एसेंशियल ऑयल को इसमें डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर दें. अब आपके बालों के लिए घर पर बना हेयर सीरम पूरी तरह से तैयार है.

यह भी पढ़ें: इन हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल गलत तरीके से तो नहीं कर रहे हैं आप? बालों को हो सकता है भारी नुकसान

हेयर सीरम को इस्तेमाल करने का तरीका

इसका इस्तेमाल आपको अपने बालों को धोने के बाद करना है, जब वे हल्के गीले हों. इस सीरम की 2 से 3 बूंदें अपने हाथों में लें और इसे बालों को लंबाई में अच्छे से लगा लें. आपको इसे कभी भी अपने स्कैल्प में नहीं लगाना है. आप अगर चाहें तो इसका इस्तेमाल ड्राई बालों पर भी कर सकते हैं आपके बाल स्मूद और फ्रिज फ्री रहें.

घर पर बने हेयर सीरम के फायदे

घर पर बना यह नेचुरल हेयर सीरम आपके बालों को डीप नरिशमेंट देता है और साथ ही उन्हें सॉफ्ट बनाने में भी मदद करता है. एलोवेरा जेल बालों में मॉइस्चर को लॉक करने में मदद करता है जबकि कोकोनट और आल्मंड ऑयल बालों को शाइनी बनाने में मदद करते हैं. सीरम में विटामिन-E होने की वजह से आपके बाल मजबूत बनते हैं और टूटते कम हैं. जब आप इसका इस्तेमाल रेगुलर बेसिस पर करना शुरू करते हैं, तो आपके बाल सिर्फ फ्रिज फ्री नहीं, बल्कि हेल्दी और खूबसूरत भी बने रहते हैं. अगर आप इस सीरम का बेस्ट रिजल्ट पाना चाहते हैं, तो हफ्ते में दो से तीन बाल इसका इस्तेमाल जरूर करें.

यह भी पढ़ें: किचन में मौजूद ये 4 चीजें बना सकती हैं आपके बालों को खूबसूरत और मजबूत, खुद ट्राय करें और देखें फर्क

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola