सफेद बाल छिपाने के लिए अब पार्लर जाने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं ये नेचुरल हेयर डाई और पाएं काले-खूबसूरत बाल

घर पर नेचुरल हेयर कलर कैसे बनाएं AI image
DIY Hair Color: अगर आप भी सफेद बालों को छिपाने के लिए महंगे हेयर कलर पर पैसे खर्च करते-करते परेशान हो चुके हैं, तो अब समय है कुछ आसान और घरेलू तरीकों को अपनाने का. आपकी किचन में मौजूद कुछ नेचुरल चीजें बिना किसी केमिकल के बालों को फिर से डार्क और शाइनी बनाने में मदद कर सकती हैं.
DIY Hair Color: आज के समय में काफी छोटी उम्र में ही बालों का सफेद हो जाना एक कॉमन प्रॉब्लम बन गयी है. इस प्रॉब्लम से एक या दो लोग नहीं, बल्कि हजारों लोग जूझ रहे हैं. ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनमें से लंबे समय तक स्ट्रेस में रहना, गलत डाइट लेते रहना, हर समय पॉल्यूशन में रहना और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करना सबसे बड़े कारणों में से एक है. जब आप इन गलतियों को लंबे समय तक दोहराते रहते हैं, तो आपके बाल एक छोटी उम्र में ही सफेद होने लग जाते हैं. जब ऐसा होने लगता है तो अक्सर हम दुकानों में मिलने वाले केमिकल बेस्ड हेयर कलर्स का इस्तेमाल करने लग जाते हैं, जो आगे चलकर हमारी इस प्रॉब्लम को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं. अगर आप अपने बालों को डैमेज किये बिना एक बार फिर से काला और शाइनी बनाना चाहते हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको घर पर मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपने बालों को एक बार फिर से काला और नैचुरली खूबसूरत बना सकते हैं.
चायपत्ती और कॉफी से बनाएं नेचुरल हेयर कलर
चायपत्ती और कॉफी, दोनों ही ऐसी चीजें हैं जो आपके बालों को नैचुरली एक बार फिर से काला रंग पाने में मदद करती हैं. इन दोनों ही चीजों का इस्तेमाल करना भी काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको एक पैन में सबसे पहले 2 कप पानी ले लेना है और फिर उसमें 2 चम्मच चायपत्ती और 1 चम्मच कॉफी पाउडर डालकर अच्छी तरह से उबाल लेना है. जब यह पानी बिलकुल आधा रह जाए तो आपको इसे ठंडा होने के लिए रख देना है. अब आपको इस मिश्रण को अपने बालों पर अच्छी तरह से लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें. लास्ट में अपने बालों को नॉर्मल पानी से ही अच्छी तरह से धो लें. जब आप इसका इस्तेमाल रेगुलर बेसिस पर करने लगते हैं, तो आपके सफेद बाल एक बार फिर से काले दिखने लग जाते हैं.
यह भी पढ़ें: किचन में मौजूद इन चीजों से घर पर ही तैयार करें हेयर ग्रोथ ऑयल, जानें बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेहंदी और आंवला का कॉम्बिनेशन
मेहंदी के इस्तेमाल से सिर्फ आपके बालों को रंग नहीं मिलता है, ये आपके बालों को मजबूत बनाने के भी काम करती है. वहीं, जब बात आंवले के इस्तेमाल की आती है तो यह आपके बालों को अंदर से न्यूट्रिशन और नरिशमेंट देने का काम करती है. इस नेचुरल हेयर डाय को घर पर बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में मेहंदी पाउडर को ले लें और फिर उसमें 2 चम्मच आंवला पाउडर मिक्स कर दें. इसके बाद इसमें अपनी जरूरत के अनुसार पानी मिक्स करके एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और रातभर के लिए इसे छोड़ दें. अगली सुबह इस पेस्ट को अपने बालों में लगाकर 1 से 2 घंटों के लिए छोड़ दें. जब आप रेगुलर बेसिस पर इसका इस्तेमाल करना शुरू करेंगे तो आपके बालों को एक बार फिर से ब्राउन रंग वापस मिल जाएगा और साथ ही हर एक सफेद बाल एक बार फिर से छिप जाएंगे.
करी पत्ता और नारियल तेल का इस्तेमाल
शायद आप लोगों को यह बात मालूम न हो लेकिन करी पत्ता भी आपके बालों को नैचुरली काला करने में मदद करता है. इसके लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में नारियल तेल लेना है और फिर उसमें 10 से 15 करी पत्ते डालकर अच्छे से गर्म कर लेना है. जब आपको ये पत्ते काले होते हुए दिखने लगें तो गैस को बंद कर दें. इसके बाद इस तेल को ठंडा होने के लिए छोड़ दें. इसके बाद आपको इस तेल को बालों की जड़ों पर लगाकार बिलकुल ही हल्के हाथों से मसाज करना है. आप अगर चाहें तो इसे रातभर के लिए भी छोड़ सकते हैं. इसे अगली सुबह अच्छे से धो लें और रेगुलर बेसिस पर इसका इस्तेमाल करते रहें.
यह भी पढ़ें: इन हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल गलत तरीके से तो नहीं कर रहे हैं आप? बालों को हो सकता है भारी नुकसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










