व्रत में रसमलाई खाने का है मन? साबूदाने से बनाएं ये मलाईदार मिठाई, स्वाद में है लाजवाब

Updated:
विज्ञापन

PC: साबूदाना रसमलाई रेसिपी (AI Generated)

Sabudana Rasmalai Recipe: व्रत में कुछ नया और मीठा खाने का मन है? तो घर पर आसानी से बनाएं टेस्टी साबूदाना रसमलाई. जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Sabudana Rasmalai Recipe: व्रत के दौरान जब मीठा खाने का मन करे तो ज्यादातर लोग फल, मखाने या साबूदाने से बनी चीजें खाते हैं. लेकिन अगर इस बार आप कुछ अलग और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहती हैं, तो साबूदाना रसमलाई बना सकती हैं. इसका स्वाद काफी हद तक रसमलाई जैसा लगता है, लेकिन इसमें इस्तेमाल होने वाला साबूदाना इसे व्रत के लिए खास बना देता है. इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है और घर पर मौजूद कुछ चीजों से ही यह मिठाई (Sabudana Rasmalai Recipe) तैयार हो जाती है.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

साबूदाना रसमलाई बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप साबूदाना
  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 4-5 चम्मच चीनी या स्वादानुसार
  • 8-10 बादाम
  • 8-10 काजू
  • 1 चम्मच पिस्ता
  • 3-4 इलायची
  • 1 चुटकी केसर
  • 1-2 चम्मच दूध, केसर भिगोने के लिए
  • 1 चम्मच घी

यह भी पढ़ें: सावन में घर पर बनाएं मटका पनीर, देसी स्वाद के साथ लंच-डिनर बनेगा खास

PC: Instagram
PC: Instagram

Sabudana Rasmalai Recipe: ऐसे बनाएं साबूदाना रसमलाई

1

साबूदाना रसमलाई की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाने को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इसे पर्याप्त पानी में करीब 4-5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.

2

साबूदाना अच्छी तरह फूल जाए तो उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें और कुछ देर के लिए इसे छलनी में रख दें, ताकि पानी पूरी तरह निकल जाए.

3

अब एक प्लेट में साबूदाना लेकर इसे हल्के हाथ से मैश करें. ध्यान रखें कि इसे बिल्कुल पेस्ट नहीं बनाना है. साबूदाने के दाने हल्के टूट जाएं तो इसका टेक्सचर अच्छा रहेगा.

4

अब साबूदाने में थोड़ा सा घी डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद हाथों पर हल्का घी लगाएं और साबूदाने के मिश्रण से छोटी-छोटी लोई बना लें. इन्हें हथेली से दबाकर चपटा कर दें.

5

अब एक नॉनस्टिक पैन गर्म करें और इन टिक्कियों को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें. इन्हें बहुत ज्यादा क्रिस्पी नहीं करना है, वरना रसमलाई में डालने के बाद इनका स्वाद और टेक्सचर अच्छा नहीं लगेगा. टिक्कियां तैयार होने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें.

6

एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें. दूध में उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें और इसे बीच-बीच में चलाते रहें. दूध को तब तक पकाएं जब तक इसकी मात्रा थोड़ी कम न हो जाए.

7

अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर वाला दूध डाल दें. इसके बाद कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता भी मिला दें. दूध को कुछ मिनट और पकाएं, ताकि ड्राई फ्रूट्स का स्वाद अच्छी तरह इसमें आ जाए.

8

जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो गैस धीमी कर दें. अब तैयार की हुई साबूदाने की टिक्कियों को एक-एक करके दूध में डालें. इन्हें डालने के बाद बहुत ज्यादा चलाने से बचें, क्योंकि टिक्कियां टूट सकती हैं.

9

इन्हें करीब 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर दूध में रहने दें. इससे साबूदाने की टिक्कियां दूध का स्वाद अच्छी तरह सोख लेंगी और रसमलाई जैसी सॉफ्ट हो जाएंगी.

ठंडी होने के बाद करें सर्व

अब गैस बंद कर दें और साबूदाना रसमलाई (Sabudana Rasmalai Recipe) को कमरे के टेंपरेचर पर थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद इसे फ्रिज में रखकर 1-2 घंटे के लिए ठंडा कर लें. ऊपर से पिस्ता और बादाम की पतली कतरन डालकर सर्व करें.

ठंडी-ठंडी साबूदाना रसमलाई खाने में काफी स्वादिष्ट लगेगी. व्रत के दौरान अगर आपको कुछ मीठा और थोड़ा अलग खाने का मन हो रहा है, तो यह रेसिपी एक अच्छा विकल्प हो सकती है.

यह भी पढ़ें: न गैस की झंझट, न ज्यादा सामान की जरूरत, ऐसे घर पर बनाएं राखी स्पेशल चॉकलेट मिठाई


विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Prep: 25 minute Cook: 35 minute

Ingredients

  • 1 कप साबूदाना
  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 4-5 चम्मच चीनी या स्वादानुसार
  • 8-10 बादाम
  • 8-10 काजू
  • 1 चम्मच पिस्ता
  • 3-4 इलायची
  • 1 चुटकी केसर
  • 1-2 चम्मच दूध, केसर भिगोने के लिए
  • 1 चम्मच घी

Instructions

  1. साबूदाना रसमलाई की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाने को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इसे पर्याप्त पानी में करीब 4-5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
  2. साबूदाना अच्छी तरह फूल जाए तो उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें और कुछ देर के लिए इसे छलनी में रख दें, ताकि पानी पूरी तरह निकल जाए.
  3. अब एक प्लेट में साबूदाना लेकर इसे हल्के हाथ से मैश करें. ध्यान रखें कि इसे बिल्कुल पेस्ट नहीं बनाना है. साबूदाने के दाने हल्के टूट जाएं तो इसका टेक्सचर अच्छा रहेगा.
  4. अब साबूदाने में थोड़ा सा घी डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद हाथों पर हल्का घी लगाएं और साबूदाने के मिश्रण से छोटी-छोटी लोई बना लें. इन्हें हथेली से दबाकर चपटा कर दें.
  5. अब एक नॉनस्टिक पैन गर्म करें और इन टिक्कियों को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें. इन्हें बहुत ज्यादा क्रिस्पी नहीं करना है, वरना रसमलाई में डालने के बाद इनका स्वाद और टेक्सचर अच्छा नहीं लगेगा. टिक्कियां तैयार होने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें.
  6. एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें. दूध में उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें और इसे बीच-बीच में चलाते रहें. दूध को तब तक पकाएं जब तक इसकी मात्रा थोड़ी कम न हो जाए.
  7. अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर वाला दूध डाल दें. इसके बाद कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता भी मिला दें. दूध को कुछ मिनट और पकाएं, ताकि ड्राई फ्रूट्स का स्वाद अच्छी तरह इसमें आ जाए.
  8. जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो गैस धीमी कर दें. अब तैयार की हुई साबूदाने की टिक्कियों को एक-एक करके दूध में डालें. इन्हें डालने के बाद बहुत ज्यादा चलाने से बचें, क्योंकि टिक्कियां टूट सकती हैं.
  9. इन्हें करीब 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर दूध में रहने दें. इससे साबूदाने की टिक्कियां दूध का स्वाद अच्छी तरह सोख लेंगी और रसमलाई जैसी सॉफ्ट हो जाएंगी.