सिर्फ पेट ही नहीं, स्किन और बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है पपीता, जानिए इसके अन्य फायदे

Published by :Saurabh Poddar
Published at :08 May 2026 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
papaya health benefits

हर दिन पपीता खाने के फायदे Ai image

Papaya Health Benefits: क्या आप भी सिर्फ स्वाद के लिए फलों का सेवन करते हैं? अगर हां, तो पपीता आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस साबित हो सकता है. यह फल शरीर को अंदर से फिट रखने के साथ-साथ आपकी खूबसूरती को भी नेचुरली निखारने का काम करता है. रोजाना इसका सेवन कई छोटी-बड़ी परेशानियों से राहत दिला सकता है.

विज्ञापन

Papaya Health Benefits: पपीते के बारे में अगर बात करें तो यह एक ऐसा फल है जो सिर्फ खाने में ही टेस्टी नहीं होता है, इसके नियमित सेवन से हमारे सेहत को भी कई तरह के फायदे पहुंचते हैं. पपीता में आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-ए, सी, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और भी कई तरह के जरूरी एंटीऑक्सिडेंट्स मिल जाते हैं. यह एक बड़ी वजह है कि सिर्फ डॉक्टर्स ही नहीं बल्कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी रेगुलर बेसिस पर इसका सेवन करने की सलाह देते हैं. पपीते की सबसे खास बात है कि यह आपको सिर्फ अंदर से हेल्दी नहीं बनाता है, यह आपको स्किन और बालों की खूबसूरती को भी बढ़ाने में मदद करता है. अगर आप पपीता का सेवन नहीं करते हैं, तो आज की इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद शायद दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे. आज हम आपको कुछ ऐसी कमाल के फायदे बताने वाले हैं जो आपको उस समय होते हैं जब आप रेगुलर बेसिस पर पपीते का सेवन करना शुरू कर देते हैं. चलिए इन फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

डाइजेशन को रखता है बेहतर

अगर आपको पेट से जुड़ी प्रॉब्लम्स जैसे कि कब्ज, गैस या अपच रहती है तो आपको पपीते का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए. आपके डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए पपीता काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया और पपेन नाम का एक एंजाइम पाया जाता है, जो खाने की चीजों को डाइजेस्ट करने में आपकी काफी मदद करता है. जब आप हर दिन थोड़ी सी मात्रा में पपीता खाना शुरू कर देते हैं, तो आपका पेट साफ रहता है और डाइजेस्टिव सिस्टम भी बेहतर तरीके से काम करने लगता है.

ये भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे कीड़ों वाली पत्तागोभी? खरीदते और बनाते समय रखें इन बातों का खास ख्याल

हड्डियों को बनाता है मजबूत

पपीते में आपको भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन-के जैसे न्यूट्रिएंट्स मिल जाते हैं. ये सभी चीजें आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी अहम् भूमिका निभाते हैं. अगर आपकी उम्र ज्यादा है तो आपको इसका रेगुलर बेसिस पर सेवन करना शुरू कर देना चाहिए. इसके अलावा बच्चों के लिए भी यह फल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. जब आप पपीते का सेवन करना शुरू कर देते हैं तो आपके शरीर को कई तरह के जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिल जाते हैं, जो आपकी हड्डियों को मजबूती देने में मदद करते हैं.

स्किन पर लाता है नेचुरल निखार

पपीते के सेवन आपको स्किन के लिए किसी नेचुरल ब्यूटी ट्रीटमेंट से कम नहीं है. इसमें आपको विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स मिल जाते हैं, जो आपकी स्किन को लंबे समय तक ग्लोइंग बने रहने में मदद करते हैं. इसके सेवन से आपके चेहरे में मौजद डेड स्किन सेल्स हटते हैं और साथ ही वह नैचुरली साफ एयर सॉफ्ट भी बनती है.

ये भी पढ़ें: 25 की उम्र में ही चेहरा लग रहा है 35 का? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें और बढ़ाएं कोलेजन प्रोडक्शन

बालों को बनाता है हेल्दी

अगर आपके बाल कमजोर होकर झड़ रहे हैं, या फिर ड्राई और बेजान हो गए हैं, तो पपीते का सेवन आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. इसमें आपको विटामिन-ए और अन्य जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिल जाते हैं जो आपके स्कैल्प को नरिशमेंट देने का काम करते हैं. पपीते के सेवन से आपके बाल सिर्फ मजबूत नहीं बनते हैं, वे पहले से ज्यादा शाइनी भी लगने लगते हैं. आप अगर चाहें तो अपने हेयर मास्क में भी पपीते का इस्तेमाल कर सकते हैं.

इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार

जब आप पपीता का सेवन हर दिन करने लग जाते हैं तो देखते ही देखते आपकी इम्युनिटी बेहतर होने लग जाती है. पपीते में आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-सी मिलता है, जो आपके शरीर को इन्फेक्शन और बीमारियों से लगने की ताकत देता है. अगर मौसम बदलते ही आपकी तबियत बार-बार बिगड़ने लगती है तो पपीते के सेवन से आपकी यह प्रॉब्लम दूर हो सकती है.

ये भी पढ़ें: पतली आइब्रो को घना और खूबसूरत बनाने का सबसे आसान तरीका, बिना खर्च किए पाएं बेहतरीन रिजल्ट

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola