25 की उम्र में ही चेहरा लग रहा है 35 का? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें और बढ़ाएं कोलेजन प्रोडक्शन

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

शरीर में कोलेजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं Ai image

Beauty Tips: क्या आपने नोटिस किया है कि आजकल कम उम्र में ही स्किन अपनी टाइटनेस और ग्लो खोने लगती है? अगर हां, तो इसे नजरअंदाज करना आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है. सही डाइट और कुछ जरूरी बदलावों की मदद से आप अपनी स्किन को फिर से हेल्दी, टाइट और यंग बना सकते हैं.

विज्ञापन

Beauty Tips: क्या आप किसी ऐसे को जानते हैं जिनकी उम्र तो ज्यादा नहीं है लेकिन फिर भी उनके चेहरे पर रिंकल्स या फिर झुर्रियां दिखने लग गयी हैं? जब आप किसी ऐसे को देखते हैं तो सबसे पहला सवाल जो दिमाग में आता है वह यही होता है कि अभी इसकी उम्र ही क्या हुई है? बता दें समय से पहले ही चेहरे पर झुर्रियां दिखने के कई कारण हो सकते हैं जिनमें से स्ट्रेस, गलत डाइट और नींद की कमी सबसे बड़े कारण बनकर सामने आते हैं. कई बार स्किन ढीली तो लगती ही है बल्कि साथ ही उसका ग्लो भी खत्म हो जाता है. जब ऐसा होता है तो लोग अक्सर महंगे ट्रीटमेंट्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेना शुरू कर देते हैं, लेकिन ऐसे मामलों में जो प्रॉब्लम होती है वह इंटरनल होती है. अक्सर ऐसा होना तब शुरू होता है जब शरीर में कोलेजन की कमी होती है. अगर सही समय पर इसकी कमी को दूर कर लिया जाता हैं तो स्किन एक बार फिर से यंग और हेल्दी बन सकती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आपके शरीर में हो रही कोलेजन की कमी को आसानी से दूर किया जा सकता है. ये सभी चीजें शरीर में कोलेजन के प्रोडक्शन को बूस्ट करने में काफी मदद कर सकती हैं.

क्या है कोलेजन और क्यों है यह जरूरी?

कोलेजन के बारे में अगर आपको समझाएं तो यह एक तरह का प्रोटीन ही होता है. यह आपकी स्किन को टाइट, सॉफ्ट और लंबे समय तक जवान बनाये रखने में मदद करता है. इसके अलावा कोलेजन आपकी स्किन की इलास्टिसिटी की भी बेहतर बनाने में मदद करता है, जिस वजह से चेहरे पर रिंकल्स जल्दी नहीं दिखते हैं.

ये भी पढ़ें: काम के चक्कर में रहती हैं दिनभर घर से बाहर? ये 5 ब्यूटी हैक्स आपको रखेंगे हर समय फ्रेश और ग्लोइंग

विटामिन-सी से लोडेड फलों का करें सेवन

अगर आप कोलेजन प्रोडक्शन को बूस्ट करना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में विटामिन-सी से लोडेड फलों जैसे कि, संतरे, नींबू, आंवला और कीवी जैसे फलों को शामिल करना शुरू कर देना चाहिए. ये सभी चीजें आपके शरीर में कोलेजन के प्रोडक्शन को बूस्ट करते हैं और साथ ही आपकी स्किन को फ्री-रेडिकल्स की वजह से होने वाले डैमेज से भी बचाकर रखते हैं. जब आप हर दिन इन फलों का सेवन करना शुरू करते हैं तो आपकी स्किन नैचुरली ग्लोइंग बनी रहती है और साथ ही रिंकल्स भी कम होने लग जाते हैं.

हरी पत्तेदार सब्जियों को करें डाइट में शामिल

आपको अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे कि पालक, मेथी और सरसों को भी शामिल करना शुरू कर देना चाहिए. इनमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स और न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन को अंदर से न्यूट्रिशन प्रोवाइड करने का काम करते हैं. इनके सेवन से आपकी स्किन डैमेज होने से बची रहती है और साथ ही टाइट भी बनी रहती है. इसके अलावा ये सभी चीजें आपकी स्किन में दिखने वाले एजिंग के लक्षणों को भी कम करने में मदद करते हैं.

ये भी पढ़ें: नहाने का तरीका बदलें और पाएं ग्लोइंग स्किन, ये 3 आसान ब्यूटी हैक्स आपकी स्किन को बना देंगे सॉफ्ट और फ्रेश

नट्स और सीड्स भी फायदेमंद

कोलेजन के प्रोडक्शन को बूस्ट करने के लिए आपको अपनी डाइट में नट्स और सीड्स जैसे कि, आल्मंड, अखरोट, चिया सीड्स और अलसी को शामिल करना शुरू कर देना चाहिए. इनमें आपको भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-ई मिल जाता है. ये सभी चीजें आपकी स्किन को अंदर से हाइड्रेटेड रखने में मदद करती हैं और साथ ही उन्हें मॉइस्चराइज्ड भी रखने का काम करती हैं. ये आपकी स्किन को अंदर से मजबूत बनाकर रिंकल्स को आने से भी रोककर रखती हैं.

प्रोटीन से लोडेड डाइट जरूरी

प्रोटीन से लोडेड चीजें भी आपकी स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होती हैं. दालें, पनीर, अंडे और सोया प्रोडक्ट्स प्रोटीन के जबरदस्त सोर्स माने जाते हैं. जैसा कि हमने आपको बताया कि कोलेजन भी एक तरह का प्रोटीन ही है और इसी वजह से आपके शरीर में जरूरी मात्रा में प्रोटीन होना ही चाहिए. जब आप प्रोटीन से लोडेड चीजें खाते हैं तो आपकी स्किन रिपेयर होती है और लंबे समय तक हेल्दी बनी रहती है.

टमाटर और गाजर का करें सेवन

टमाटर और गाजर को भी आपकी स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है जबकि, गाजर बीटा-कैरोटीन से लोडेड होता है. ये दोनों ही चीजें आपकी स्किन को सूरज की किरणों से होने वाले डैमेज से बचाकर रखने में मदद करते हैं. इनके सेवन से आपको स्किन सिर्फ सुरक्षित नहीं रहती है, आपकी स्किन ग्लोइंग और फ्रेश भी बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: पतली आइब्रो को घना और खूबसूरत बनाने का सबसे आसान तरीका, बिना खर्च किए पाएं बेहतरीन रिजल्ट

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola