काम के चक्कर में रहती हैं दिनभर घर से बाहर? ये 5 ब्यूटी हैक्स आपको रखेंगे हर समय फ्रेश और ग्लोइंग

Published by :Saurabh Poddar
Published at :23 Apr 2026 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
everyday beauty hacks

हर दिन काम में आने वाले ब्यूटी टिप्स

Beauty Tips: दिनभर बाहर रहने पर स्किन की केयर करना अक्सर मुश्किल हो जाता है, लेकिन कुछ स्मार्ट और आसान आदतें आपकी इस टेंशन को कम कर सकती हैं. सही टाइम पर छोटे-छोटे स्टेप्स लेने से आप बिना ज्यादा मेहनत के खुद को पूरे दिन प्रेजेंटेबल और फ्रेश बनाए रख सकती हैं.

विज्ञापन

Beauty Tips: जब आप सुबह घर से निकलती हैं तो आपकी स्किन काफी ज्यादा परफेक्ट लगती है. स्किन दिखने में फ्रेश लगती है, आपके बाल सेट लगते हैं और साथ ही मेकअप भी एकदम सही लगता है. लेकिन, जैसे-जैसे दिन बीतता है वैसे-वैसे धूप, पसीने और धूल की वजह से स्किन खराब और बेजान दिखने लगती है. आज की यह आर्टिकल उन सभी लड़कियों के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जिनके दिन का ज्यादातर समय घर से बाहर बीतता है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान ब्यूटी हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने चेहरे को पूरे दिन फ्रेश और क्लीन रख सकते हैं. इसके अलावा ये हैक्स आपको एक कॉन्फिडेंट लुक पाने में भी मदद करते हैं. तो चलिए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

सनस्क्रीन को बनाएं अपनी आदत का हिस्सा

अगर आप पूरे दिन घर से बाहर रहती हैं, तो सनस्क्रीन एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल करना आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. जब आप घर से बाहर निकल रही हों, तो उससे करीबन 20 मिनट पहले अपने चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगा लें. सनस्क्रीन आपके चेहरे को सूर्य की किरणों से होने वाले नुकसानों से बचाकर रखेगा और आपको टैनिंग की प्रॉब्लम भी नहीं होगी. सनस्क्रीन का इस्तेमाल आपको हर 3 से 4 घंटे में दोबारा करते रहना है.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी धूप से बचने के लिए दुपट्टे से ढकती हैं चेहरा? जानिए इसके 5 साइड इफेक्ट्स

फेस मिस्ट या गुलाब जल रखें साथ

जब आप दिनभर घर से बाहर रहती हैं, तो आपका चेहरा पूरी तरह से थका हुआ और बेजान लगने लगता है. ऐसे में आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपने साथ छोटा सा फेस मिस्ट या फिर गुलाब जल अपने बैग में जरूर रखें. जब भी आपको अपना चेहरा थका हुआ लगे, इन्हें अपने चेहरे पर स्प्रे कर लें. इनके इस्तेमाल से आपकी स्किन इंस्टैंटली फ्रेश और हाइड्रेटेड लगने लगेगी.

ब्लॉटिंग पेपर से करें ऑयल कंट्रोल

जब आप घर से बाहर रहती हैं, तो गर्मी और धूल की वजह से चेहरे पर ऑयल आना एक आम बात है. लेकिन बार-बार फेस वॉश करना पॉसिबल नहीं होता है. ऐसे में आपको अपने साथ ब्लॉटिंग पेपर रखना और भी जरूरी हो जाता है. ये आपके चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल को हटाकर उसे एक क्लीन और मैट लुक पाने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: नहाने का तरीका बदलें और पाएं ग्लोइंग स्किन, ये 3 आसान ब्यूटी हैक्स आपकी स्किन को बना देंगे सॉफ्ट और फ्रेश

मिनिमल मेकअप रखना भी फायदेमंद

अगर आप दिभर घर से बाहर रहती हैं तो आपको कभी भी चेहरे पर ज्यादा मेकअप नहीं करना चाहिए. एकदम लाइट बीबी क्रीम, काजल और लिप बाम का इस्तेमाल करना ही आपके लिए काफी होता है. इन चीजों के इस्तेमाल से आपका लुक नेचुरल रहता है और आपको बार-बार इन्हें टचअप करने की जरूरी भी नहीं पड़ती है.

लिप बाम और हैंड क्रीम जरूर रखें

जब आप घर से बाहर रहती हैं, तो धूप और धूल का असर सिर्फ आपके चेहरे पर ही नहीं पड़ता है. इसका असर आपके हाथों और होंठों पर भी पड़ता है. ऐसे में आपके लिए काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपने साथ एक लिप बाम और हैंड क्रीम जरूर रखें.

ये भी पढ़ें: थकी और बेजान स्किन को वीकेंड में ऐसे करें रीसेट, पार्लर जाए बिना पाएं फ्रेश और ग्लोइंग लुक

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola