थकी और बेजान स्किन को वीकेंड में ऐसे करें रीसेट, पार्लर जाए बिना पाएं फ्रेश और ग्लोइंग लुक
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 18 Apr 2026 6:12 PM
वीकेंड स्किनकेयर टिप्स Ai image
Beauty Tips: अगर आपकी स्किन भी वीकेंड तक थकी, बेजान और अनहेल्दी दिखने लगती है, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है. यहां बताए गए आसान और असरदार टिप्स आपकी स्किन को बिना ज्यादा खर्च के फिर से हेल्दी और नेचुरली ग्लोइंग बनाने में मदद करेंगे.
Beauty Tips: पूरे हफ्ते की भागदौड़, काम का स्ट्रेस और घर से बाहर निकलते ही पॉल्यूशन की मार, ये सभी चीजें मिलकर हमारी स्किन को बुरी तरह नुकसान पहुंचाती हैं. वीकेंड आते-आते चेहरा काफी थका हुआ, डल और बेजान नजर आने लगता है. ऐसे में हम अक्सर महंगे प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं या पार्लर जाकर ट्रीटमेंट करवाते हैं. ये तरीके फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन हर बार इन पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है. सच्चाई यह है कि आप घर पर ही कुछ आसान और स्मार्ट स्किन केयर स्टेप्स अपनाकर अपनी त्वचा को फिर से फ्रेश, क्लीन और ग्लोइंग बना सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही आसान और असरदार उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप वीकेंड पर आसानी से ट्राय कर सकते हैं.
डीप क्लीनिंग से करें शुरुआत
वीकेंड स्किन केयर की शुरुआत आपको हमेशा अपने चेहरे की सफाई अच्छे से करके करनी चाहिए. अपने चेहरे को एक माइल्ड फेसवॉश से धोएं ताकि आपकी स्किन पर जमी गंदगी, ऑयल और मेकअप प्रोडक्ट्स अच्छी तरह से धुल जाए. जब आप एक अच्छे फेसवॉश से अपने चेहरे को धोते हैं, तो स्किन में मौजूद पोर्स खुलते हैं और आपकी स्किन को एक बार फिर से सांस लेने का मौका मिलता है.
ये भी पढ़ें: क्या आप भी धूप से बचने के लिए दुपट्टे से ढकती हैं चेहरा? जानिए इसके 5 साइड इफेक्ट्स
स्क्रबिंग से हटाएं डेड स्किन
वीकेंड पर आपको अपने चेहरे की अच्छे से स्क्रब करना चाहिए. जब आप अपने चेहरे को स्क्रब की मदद से साफ करते हैं, तो डेड स्किन सेल्स हटते हैं और साथ ही नए सेल्स को बाहर निकलने का मौका भी मिलता है. अगर अगर चाहें तो घर पर ही कॉफी, चीनी और ओट्स का इस्तेमाल करके एक स्क्रब तैयार कर सकते हैं. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आप चेहरे को स्क्रब करते समय हल्के हाथों का ही इस्तेमाल करें.
फेस मास्क से दें न्यूट्रिशन
वीकेंड पर आपको हमेशा ही अपने चेहरे एक अच्छे फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. यह आपकी स्किन को मिनटों में फ्रेश बनाकर रखने में मदद कर सकता है. अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको चेहरे पर दही और शहद से बने मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. वहीं, अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपके लिए मुल्तानी मिट्टी से बना फेस पैक सबसे बेहतर चॉइस साबित होता है. इन चीजों को अपने चेहरे पर लगाकर कम से कम आधे घंटे के लिए जरूर छोड़ दें.
अच्छी नींद और रिलैक्सेशन
अगर आप अपनी स्किन को एक बार फिर से रिसेट करना चाहते तो आपको अपनी नींद का भी ख्याल रखना चाहिए. वीकेंड पर कम से कम 8 घंटों की नींद जरूर पूरा करें. इसके अलावा आपको थोड़ी देर रिलैक्स करना चाहिए और स्ट्रेस को भी कम करने की कोशिश करनी चाहिए. अगर आपके लिए पॉसिबल है तो वीकेंड पर अपने स्मार्टफोन और लैपटॉप से भी दूरी बनाकर रखें. जब आप ऐसा करते हैं, तो आपकी स्किन अपने आप पहले से ज्यादा फ्रेश और हेल्दी दिखने लग जाती है.
ये भी पढ़ें: नहाने का तरीका बदलें और पाएं ग्लोइंग स्किन, ये 3 आसान ब्यूटी हैक्स आपकी स्किन को बना देंगे सॉफ्ट और फ्रेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










