इन 5 तरीकों से आपकी खूबसूरती निखार सकता है गुलाब जल, जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Published by :Saurabh Poddar
Updated at :13 May 2026 6:17 PM
विज्ञापन
rose water uses

चेहरे और बालों पर कैसे करें गुलाब जल का इस्तेमाल? AI image

Rose Water Uses: अगर आप भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपनी स्किन और बालों को नेचुरल तरीके से खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो गुलाब जल आपके काफी काम आ सकता है. यह सिर्फ चेहरे को फ्रेश रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि आपकी डेली ब्यूटी रूटीन को भी काफी आसान बना सकता है.

विज्ञापन

Rose Water Uses: गुलाब जल एक ऐसी चीज है जो आपको काफी आसानी से आपके ड्रेसिंग टेबल में मिल जाएगी. इसका इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि सालों से स्किन और बालों की खूबसूरती को निखारने के लिए किया जाता रहा है. यह एक नेचुरल उपाय है जिसे अगर आपने नहीं, तो आपकी बड़ी बहन या फिर मां ने जरूर इस्तेमाल किया होगा. गर्मियों के इन दिनों में अगर आप इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर करती हैं तो उसे ठंडक मिलती है और साथ ही आपकी स्किन फ्रेश भी फील करने लगती है. गुलाब जल की सबसे खास बात है कि यह आपको काफी आसानी से नजदीकी सुपरमार्ट में मिल जाती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से इस सिंपल से दिखने वाले गुलाब जल का इस्तेमाल अपनी खूबूसरती को निखारने के लिए कर सकती हैं. तो चलिए जानते हैं गुलाब जल के 5 जबरदस्त इस्तेमाल जिन्हें आप अपनी डेली लाइफ में आसानी से शामिल कर सकती हैं.

चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग बनाने के लिए

आपका चेहरा पूरे दिन धूल, पसीना और पॉल्यूशन की वजह से शाम होते-होते काफी ज्यादा थका हुआ दिखने लग जाता है. अगर आप इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहती हैं तो आपको गुलाब जल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. यह आपकी स्किन को इंस्टेंट फ्रेशनेस देने में मदद करता है. इसके लिए आपको एक कॉटन की मदद से गुलाब जल को अपने पूरे चेहरे पर लगाना है या फिर एक स्प्रे बोतल में भरकर इसके अपने पूरे चेहरे पर स्प्रे करना है. ऐसा करने से आपका चेहरा सिर्फ साफ नहीं होगा, आपके चेहरे की नेचुरल ग्लो भी वापस आ सकती है.

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही चेहरे पर दिखेगा नैचुरल ग्लो, रात को सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम

आंखों की थकान कम करने में मददगार

अगर आपकी आदत लंबे समय तक कम्प्यूटर के सामने बैठकर काम करने की है या फिर हर समय स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते रहने की है, तो इस वजह से आपको आंखों में जलन और थकान की प्रॉब्लम हो सकती है. इस प्रॉब्लम से भी छुटकारा पाने के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको गुलाब जल में कॉटन को भिगोकर उसके अपनी आंखों पर कुछ मिनट के लिए रख देना है. इससे आपकी आंखों को ठंडक भी मिलती है और थकान भी दूर हो जाती है.

बालों को सॉफ्ट और खुशबूदार बनाने के लिए

गुलाब जल का इस्तेमाल आपके बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. आप अगर चाहें तो अपने बालों को शैंपू से धोने के बाद इसे एक स्प्रे बोतल की मदद से अपने बालों पर भी स्प्रे कर सकते हैं. जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपके बालों से अच्छी खुशबू आने लगती है और वह पहले से ज्याद सॉफ्ट भी फील होने लग जाते हैं. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इसे हेयर मास्क में मिक्स करके इस्तेमाल करते हैं. ऐसा करने से आपके बालों को एक्स्ट्रा मॉइस्चर मिलती है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ पेट ही नहीं, स्किन और बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है पपीता, जानिए इसके अन्य फायदे

मेकअप को लंबे समय तक टिकाने के लिए

बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो गुलाब जल का इस्तेमाल एक नेचुरल फेस मिस्ट की तरह करना पसंद करते हैं. जब आप गुलाब जल का इस्तेमाल मेकअप करने से पहले और बाद अपने चेहरे पर करते हैं तो वह काफी ज्यादा फ्रेश दिखने लगता है और साथ ही मेकअप ज्यादा देर तक टिका हुआ भी रहता है. गर्मियों के दिनों में अगर आप इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर करते हैं तो आपकी स्किन ड्राई होने से भी बची रहती है.

स्किन की जलन और गर्मी से राहत दिलाने में मददगार

यह भी पढ़ें: कई बार ऐसा भी होता है कि आपकी स्किन तेज धूप और गर्मी की वजह से लाल पड़ जाती है और आपको जलन का एहसास होने लगता है. ऐसे में अगर आप गुलाब जल का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी स्किन को आसानी से ठंडक मिल सकती है. इसके लिए आपको सबसे पहले गुलाब जल को फ्रिज में ठंडा करना है और फिर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लेना है. इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे को आराम मिलता है और वह ज्यादा फ्रेश भी फील होने लगती है.

चावल का पानी बना सकता है आपकी स्किन को खूबसूरत और ग्लोइंग, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola