Jamshedpur News : ग्रामसभा का सत्यापन कर अध्यक्ष को प्रमाणपत्र दिया जाये

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 16 May 2026 1:46 AM

विज्ञापन

माझी परगना महाल जुगसलाई तोरोप के आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के प्रमुख माझी बाबाओं ने पेसा नियमावली-2025 के सफल क्रियान्वयन के लिए बीडीओ जमशेदपुर को एक मांगपत्र सौंपा.

विज्ञापन

आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के अगुवा माझी बाबाओं ने बीडीओ को सौंपा मांगपत्र

Jamshedpur News :

माझी परगना महाल जुगसलाई तोरोप के आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के प्रमुख माझी बाबाओं ने पेसा नियमावली-2025 के सफल क्रियान्वयन के लिए बीडीओ जमशेदपुर को एक मांगपत्र सौंपा. धाड़ दिशोम देश पारानिक व तालसा माझी बाबा- दुर्गाचरण मुर्मू के नेतृत्व में यह मांगपत्र सौंपा गया. मौके पर दुर्गाचरण मुर्मू ने कहा कि पंचायती राज विभाग आनन-फानन में पेसा नियमावली के क्रियान्वयन के लिए आदेश जारी कर रहा है. लेकिन धरातल की हकीकत यह है कि नियमानुसार उपायुक्त द्वारा ग्रामसभा का विधिवत सत्यापन नहीं किया गया है. कई ग्रामसभा के अध्यक्ष को प्रमाणपत्र भी नहीं दिया गया है. ऐसे में पारंपरिक ग्रामसभा की अध्यक्षता कौन करेगा, किसकी अध्यक्षता में बैंक अकाउंट खोलने वाले सदस्यों का चयन, ग्रामसभा सचिव का चयन, बैठक के लिए स्थल का चयन किया जायेगा.

सरकार पेसा नियमावली को गलत तरीके से संचालन का आदेश जारी कर रही है. माझी परगना महाल इस तरह की मनमानी नहीं होने देगा. उन्होंने कहा कि इसको लेकर माझी परगना महाल का एक प्रतिनिधिमंडल विभागीय मंत्री दीपिका पांडे और पंचायती राज विभाग के निदेशक बी. राजेश्वरी से मुलाकात करेगा और तकनीकी समस्याओं से अवगत करायेगा. इस अवसर पर देश पारानिक बाबा दुर्गाचरण मुर्मू, माझी बाबा बिरसिंह बास्के, विश्वनाथ मार्डी, सुशील कुमार मुर्मू, वकील हांसदा, केरुआडुंगरी पंचायत मुखिया कान्हू मुर्मू आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola