Jamshedpur News : भुइयांडीह-मानगो पुल निर्माण कार्य की धीमी गति पर सरयू राय ने जतायी चिंता
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 16 May 2026 1:42 AM
जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को भुइयांडीह लिट्टी चौक से मानगो एनएच-33 को जोड़ने वाले सुवर्णरेखा नदी पर बन रहे पुल और फोरलेन सड़क निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा की.
काम में तेजी लाने के लिए मानव बल और मशीनरी बढ़ाने का निर्देश
पुल बन जाने से मानगो को मिलेगा सबसे अधिक लाभ
Jamshedpur News :
जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को भुइयांडीह लिट्टी चौक से मानगो एनएच-33 को जोड़ने वाले सुवर्णरेखा नदी पर बन रहे पुल और फोरलेन सड़क निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति पर चिंता जताते हुए मानव बल और मशीनरी बढ़ाने का निर्देश दिया. अभियंताओं ने बताया कि पुल के डिज़ाइन में बदलाव के कारण निर्माण कार्य में देरी हुई. संशोधित डिज़ाइन को दो माह पूर्व स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू हुआ है. वर्तमान में लिट्टी चौक की ओर दो खंभों का आधार तैयार हो चुका है, जबकि मानगो की ओर नींव की खुदाई जारी है. सरयू राय ने कहा कि मॉनसून से पहले नदी के बीच बनने वाले खंभों का आधार तैयार करना जरूरी है, अन्यथा बारिश में काम प्रभावित होगा.सरयू राय के अनुसार, पुल बन जाने के बाद कोलकाता, रांची होकर आने वाले सभी भारी वाहन इस पुल से होकर गुजरेंगे. मानगो नगर निगम क्षेत्र से भारी वाहनों का यातायात का भार पूरी तरह समाप्त हो जायेगा. इस पुल पर का सर्वाधिक लाभ मानगो को होगा. पुल बनते ही जिस तरह डोबो का इलाका विकसित हो रहा है, उससे तेज़ रफ़्तार से नदी और एनएच के बीच का इलाका विकसित होगा और इसका प्रभाव गालूडीह-घाटशिला तक होगा. जमशेदपुर से जनसंख्या घनत्व का भार भी कम हो जायेगा. निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद जितेंद्र साव, स्थानीय नागरिक राजा राम और पथ निर्माण विभाग के अभियंता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










