Jamshedpur News : ट्रांसपोर्टरों ने बंगाल सरकार के आश्वासन के बाद स्थगित किया धरना
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 16 May 2026 1:44 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
पश्चिम बंगाल सीमा पर स्थित नेटुरा चेक पोस्ट पर जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन द्वारा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया.
विज्ञापन
नेटुरा चेक पोस्ट पर जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन ने शुरू किया था अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन
बंगाल सरकार ने मांगों पर विचार के लिए मांगा समय
Jamshedpur News :
पश्चिम बंगाल सीमा पर स्थित नेटुरा चेक पोस्ट पर जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन द्वारा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया. सुबह 9 बजे से शुरू हुआ धरना-प्रदर्शन शाम 4 बजे बंगाल सरकार के आश्वासन एवं विचार करने के लिए आवश्यक समय की मांग करने के कारण स्थगित कर दिया गया. संगठन के महामंत्री मनीष कुमार सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती पश्चिम बंगाल सरकार के परिवहन विभाग द्वारा गाड़ी मालिकों को लगातार परेशान किया जाता रहा है. पश्चिम बंगाल में गाड़ियों से एडिशनल टैक्स 11,000 रुपये सालाना, मैकेनिकल टैक्स 1200 रुपये प्रति महीना तथा लोकल टोल टैक्स 236 रुपये प्रति ट्रिप के नाम पर वसूला जाता था. ऐसा पूरे भारतवर्ष में कहीं और नहीं होता. संगठन ने नयी गठित भाजपा सरकार से इसपर रोक लगाने की मांग की है. कहा कि उन्हें नयी सरकार से सकारात्मक उम्मीद है. इस धरना प्रदर्शन में कोलकाता ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य, बड़बिल यूनियन के पदाधिकारी, क्योंझर यूनियन के पदाधिकारी गण एवं अपने जमशेदपुर ट्रक एवं टेलर ओनर्स एसोसिएशन के 500 सदस्यों के साथ मुख्य रूप से अध्यक्ष जसवीर सिंह, महामंत्री मनीष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह, संरक्षक सतवीर सिंह सुमो समेत अन्य उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










