Jamshedpur News : अस्पताल में हंगामा मामले में पांचों आरोपियों को मिली जमानत
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 16 May 2026 1:39 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
साकची स्थित मेडिसिस्ट इएनटी एंड जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टर के साथ मारमीट और हंगामा मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गये पांचों आरोपियों को सीजेएम कोर्ट ने जमानत दे दी है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
साकची स्थित मेडिसिस्ट इएनटी एंड जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टर के साथ मारमीट और हंगामा मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गये पांचों आरोपियों को सीजेएम कोर्ट ने जमानत दे दी है. शुक्रवार को इस मामले में डॉ. बी प्रधान भी कोर्ट में पेश हुए थे. बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अजय राठौर ने कोर्ट में पैरवी की. मालूम हो कि गत 5 मई को परसुडीह के राजहंस सिंह की इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर उनके परिजनों ने साकची स्थित हॉस्पिटल में हंगामा किया था. इस मामले में डॉ. बी प्रधान ने साकची थाना में मारपीट, हंगामा और रंगदारी का केस दर्ज कराया था. मामले में पुलिस ने आदित्यपुर रोड नंबर-19 निवासी प्रीतम कुमार, बाराद्वारी देवनगर साईं अपार्टमेंट निवासी विकास कुमार, मनीष कुमार, परसुडीह राहरगोड़ा शर्मा टोली निवासी विवेक कुमार और बिरसानगर मोहरदा निवासी संजय कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर 6 मई को जेल भेजा था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










